Post by : Himachal Bureau
शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा चाटोग-सिंखुरी सड़क पर हुआ, जहां पैदल घर लौट रही दादी-पोती को पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मीरा उर्फ शकुंतला अपनी तीन वर्षीय पोती दिव्यांशी को आंगनबाड़ी से लेकर पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान चाटोग-सिंखुरी सड़क पर पीछे से आ रही सफेद पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल दादी-पोती को उपचार के लिए चियोग पहुंचाया। बच्ची और उसकी दादी की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
चियोग से आईजीएमसी शिमला ले जाते समय तीन वर्षीय दिव्यांशी की हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल उसकी दादी का उपचार किया जा रहा है। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। हादसे ने क्षेत्र के लोगों को भी झकझोर दिया।
Read Also: हमीरपुर में दूध से भरे तेज रफ्तार टेंपो की कार से टक्कर, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट