Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले स्थानीय लोकतंत्र की बदलती तस्वीर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के एक शोध में खुलासा हुआ है कि पंचायत चुनाव 2020-21 में निर्वाचित प्रतिनिधियों में 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की हिस्सेदारी 72.04 प्रतिशत रही। इससे स्पष्ट है कि पंचायतों में नेतृत्व का केंद्र अब वरिष्ठ वर्ग से हटकर तेजी से युवाओं की ओर स्थानांतरित हो रहा है।
शोध के अनुसार, राज्यभर में पंचायत चुनावों के दौरान कुल 97,502 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापसी के बाद 78,072 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे, जिनमें से 26,727 प्रतिनिधि विभिन्न पंचायत पदों पर निर्वाचित हुए। इनमें 21–30 वर्ष आयु वर्ग के 9,223 प्रतिनिधि (34.51%) और 31–40 वर्ष आयु वर्ग के 10,030 प्रतिनिधि (37.53%) शामिल हैं।
इसके विपरीत 41–50 वर्ष आयु वर्ग के 5,105 प्रतिनिधि (19.10%), 51–60 वर्ष के 1,981 (7.41%) और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के केवल 388 प्रतिनिधि (1.45%) निर्वाचित हुए। ये आंकड़े बताते हैं कि पंचायतों में नेतृत्व का चेहरा लगातार युवा होता जा रहा है। साथ ही, महिलाओं की मजबूत उपस्थिति ने पंचायत व्यवस्था के सामाजिक संतुलन को नया आयाम दिया है।
अध्ययन में यह भी सामने आया है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों का शैक्षणिक स्तर पहले की तुलना में बेहतर हुआ है। कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों में 46.40 प्रतिशत मैट्रिक पास, 24.80 प्रतिशत मैट्रिक से कम शिक्षित हैं, जबकि गैर-साक्षर प्रतिनिधियों की हिस्सेदारी केवल 1.90 प्रतिशत रही। आर्थिक विश्लेषण के अनुसार 81.65 प्रतिशत प्रतिनिधि एपीएल, 10 प्रतिशत बीपीएल, 7.37 प्रतिशत गैर-करदाता और केवल 0.98 प्रतिशत करदाता वर्ग से हैं।
इस शोध के लेखक और HPU के ग्रामीण विकास विभाग के डॉ. बलदेव सिंह नेगी ने बताया कि अध्ययन पूरी तरह सरकारी आंकड़ों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पंचायतों में केवल भागीदारी ही नहीं, बल्कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रदर्शन और कार्यक्षमता का भी गंभीर मूल्यांकन किया जाए।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं
पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर ...
पालमपुर में KVA Training Program के तहत किसानों को Management, FPO, Nutrition Garden और Modern Farmi
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में