जोगिंदर नगर शिवरात्रि मेला: खेलों के जरिए चलाया जाएगा एंटी चिट्टा अभियान
जोगिंदर नगर शिवरात्रि मेला: खेलों के जरिए चलाया जाएगा एंटी चिट्टा अभियान

Author : Rajesh Vyas

March 16, 2026 5:48 p.m. 115

मंडी जिले के जोगिंदर नगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय जोगिंदर नगर में स्पोर्ट्स कमेटी और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेला अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने की।

बैठक के दौरान मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ मेले के दौरान निकलने वाली देवताओं की भव्य जलेब के निर्धारित मार्ग को लेकर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जलेब के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा बैठक में स्पोर्ट्स कमेटी के साथ मेले के दौरान आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। एसडीएम मनीश चौधरी ने निर्देश दिए कि इस बार मेले के अंतर्गत होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को विशेष रूप से एंटी चिट्टा और एंटी ड्रग थीम से जोड़ा जाए, ताकि युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा सके।

उन्होंने बताया कि इस बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर की प्रमुख टीमों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रतियोगिता को और आकर्षक बनाने के लिए पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 31 हजार रुपये और तृतीय स्थान के लिए 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि मेले के दौरान एंटी चिट्टा और एंटी ड्रग अभियान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर जागरूकता से जुड़े फ्लेक्स भी लगाए जाएंगे। उनका कहना था कि ऐसे सामाजिक संदेशों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। प्रशासन और स्थानीय समितियां मिलकर इस बार मेले को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #नशा मुक्त भारत #मंडी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मुख्य न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मंडी में नए न्यायालय भवन की शुरुआत की जंगलरोपा में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान समारोह आयोजित हिमाचल में सौर ऊर्जा से बढ़ी आय, नवीकरणीय स्रोतों से मिले 1,004 करोड़ घुमारवीं में चिट्टा नशे के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक, दिलाई शपथ भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की सैंज वैली में पानी की गंभीर कमी, स्थानीय निवासियों ने उपायुक्त कुल्लू को सौंपा ज्ञापन एचआरटीसी  बस बनी लेबर रूम, नाहन जाते समय महिला ने बस में दिया बच्ची को जन्म पालमपुर में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन