Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
सड़क सुरक्षा के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग और रोड सेफ्टी सेल ने “सड़क सुरक्षा – फिल्म महोत्सव” का आयोजन किया है। इस महोत्सव में देशभर के प्रतिभागियों से सड़क सुरक्षा पर लघु फिल्मों के निर्माण और प्रस्तुति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में आवेदन 10 दिसंबर, 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2026 है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 वर्ष और उससे ऊपर रखी गई है। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों, शौकिया और पेशेवर फिल्म निर्माताओं सहित सभी के लिए खुली है।
प्रतिभागी अपनी फिल्म अधिकतम 5 मिनट की अवधि में हिंदी या अंग्रेज़ी में बना सकते हैं। प्रस्तुत की जाने वाली फिल्म मौलिक होनी चाहिए और किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन से मुक्त होनी चाहिए। फिल्में ई-मेल departmentoftransporthp@gmail.com पर Google Drive या WeTransfer लिंक के माध्यम से भेजी जा सकती हैं या निदेशालय परिवहन, लीड एजेंसी/रोड सेफ्टी सेल, शिमला-171004 में जमा करवाई जा सकती हैं। प्रत्येक आवेदन के साथ निर्धारित प्रपत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। 18 से 25 वर्ष, 25 से 32 वर्ष, 32 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से ऊपर के आयु वर्गों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए क्रमशः ₹25,000 नकद, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, 20 विशेष पुरस्कारों के अंतर्गत प्रत्येक को ₹5,000 नकद और प्रमाण पत्र मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
परिवहन विभाग ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में भाग लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश जनता तक पहुँचाने में योगदान दें।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज