मंडी पुलिस ने अलसू अंडरपास के पास 50 ग्राम चिट्टा और 95,500 रुपये के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
मंडी पुलिस ने अलसू अंडरपास के पास 50 ग्राम चिट्टा और 95,500 रुपये के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP

Jan. 8, 2026 12:52 p.m. 1483

मंडी। मंडी जिले के सुन्दरनगर थाना क्षेत्र में अलसू अंडरपास के समीप डैहर पुलिस चौकी की टीम ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम चिट्टा और 95,500 रुपये नकद के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और गश्त के दौरान की गई।

पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार, दीपचंद एवं गृह रक्षक मुरारी लाल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान अलसू अंडरपास के पास एक स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। जांच में उनके पास से कुल 50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 95,500 रुपये नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक सलीम पुत्र जिला जालंधर, पंजाब का निवासी है, जबकि दूसरा प्रवीण कुमार जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में नशे के खिलाफ अभियान को बल मिलेगा और पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर सख्ती जारी रहेगी।

पुलिस थाना सुन्दरनगर ने जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि क्षेत्र को नशे मुक्त बनाया जा सके।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #हिमाचल प्रदेश पुलिस #मंडी #Drugs
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस