Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
कुल्लू। कुल्लू पुलिस की एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी गेस्ट हाउस, सरवरी (कुल्लू) में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 493 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गेस्ट हाउस में की गई तलाशी के दौरान जोगिंदर सिंह, पुत्र छात्ररु राम, निवासी गांव कडौंन, भुट्टी, जिला कुल्लू के पास से 493 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना कुल्लू में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और चरस की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई में एसटीएफ टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें मुख्य हेड कांस्टेबल राजेश राऊपा, हेड कांस्टेबल समीर कुमार, एचएचसी नितेश कुमार और कांस्टेबल महेश कुमार शामिल थे। एसटीएफ डीएसपी हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर