Author : Ramesh Kumar
जिला मंडी की तहसील निहरी के जरल पंचायत के नैडा गांव से संबंधित रंजीता ठाकुर ने अपनी शिक्षा और मेहनत से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रंजीता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद दसवीं की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निहरी से उत्तीर्ण की और बारहवीं की परीक्षा सुंदरनगर के चर्चित वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल से पास की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला से एनेस्थीसिया और ऑपरेशन थिएटर तकनीक में बीएससी की डिग्री प्राप्त की।
रंजीता ठाकुर ने अपने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का परचम एम्स CRE-4, 2025 परीक्षा में फहराया, जो 22 से दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी और जिसका परिणाम जनवरी 2026 में घोषित हुआ। इस परीक्षा में रंजीता ने टॉप रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार और गुरुजनों का, बल्कि पूरे निहरी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके इस सफलता में विशेष योगदान उनकी माता कलावती का है, जो एक गृहणी हैं, और उनके पिता गंगा राम वर्मा का, जो स्वयं आईटीबीपी में सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
बन्दली पंचायत प्रधान प्रवीन ठाकुर, जिनसे रंजीता का नाता बेटी-भतीजी का है, ने इस उपलब्धि को क्षेत्र और परिवार के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि निहरी क्षेत्र की यह पहली बेटी है जिन्होंने एम्स CRE-4 परीक्षा में यह बड़ी सफलता प्राप्त की है। इसके चलते निहरी और आसपास के सभी पंचायतों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
इस मौके पर सुंदरनगर विधायक राकेश जमवाल ने भी रंजीता की इस शानदार उपलब्धि के लिए उसे बधाई दी और साथ ही यह कहा कि रंजीता की सफलता न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे सुंदरनगर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इसके अतिरिक्त, आसपास की पंचायतों जैसे जरल, किन्दर, सोझा, हाड़ा बोई और धनियारा के पंचायत प्रधानों ने भी रंजीता ठाकुर को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
रंजीता की इस कामयाबी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आज की लड़कियां शिक्षा, पेशेवर क्षेत्र और समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। वे अपने परिवार, क्षेत्र, राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। निहरी क्षेत्र की इस बेटी की सफलता ने युवाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत तैयार किया है और यह साबित किया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी युवा ऊँचाइयों को छू सकता है।
रंजीता ठाकुर की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया जा रहा है और स्थानीय लोगों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरक उदाहरण बताया है।
फतेहपुर में शिक्षा, उद्योग और योजनाओं पर सीएम सुक्खू की बड़ी...
Himachal में CM Sukhu के बड़े फैसले, Teachers Recruitment, Industrial Area, Women Scheme और Free Ele
सुजानपुर और भोटा में चुनावी माहौल, नामांकन से लेकर परिणाम तक...
Hamirpur के Sujanpur और Bhota में 17 मई को Voting होगी, Nomination 29 अप्रैल से शुरू, Model Code लाग
हमीरपुर आरटीओ में 22 अप्रैल के सभी वाहन पासिंग और ड्राइविंग ...
Hamirpur RTO में 22 अप्रैल का Driving Test और Vehicle Passing स्थगित, नई तारीख जल्द जारी होगी, appli
कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर भीषण हादसा, कार पलटने से किशोर की म...
Kangra Bypass फोरलेन पर Car Accident हुआ, Parapet से टकराकर कार पलटी, एक Teenager की मौत, दूसरा गंभी
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तेज आंधी और बारिश की चेता...
Himachal में Western Disturbance से 25-27 अप्रैल तक तेज आंधी और बारिश की संभावना, ऊंचाई वाले क्षेत्र
हमीरपुर के केशव जसवाल ने IIM सिरमौर में गोल्ड मेडल जीतकर रचा...
Hamirpur के Keshav Jaswal ने IIM Sirmaur से MBA में Gold Medal जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया, परिवार
पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के केंद्र को भोपाल में मिला सर्वश...
Palampur Agriculture University के Center को Bhopal Workshop में Best घोषित, Soil Research में उत्कृ