Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक मामले का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 3 महिलाओं और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके पर मौजूद 4 अन्य महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मनाली के माल रोड से सटे कुछ इलाकों में देह व्यापार जैसी गतिविधियां चल रही हैं। जानकारी मिलते ही मनाली पुलिस ने योजना बनाकर संबंधित स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान इस अवैध काम में शामिल महिला और पुरुष पकड़े गए, वहीं अन्य महिलाओं को सुरक्षा के साथ वहां से रेस्क्यू किया गया।
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं में एक दिल्ली की रहने वाली है, जबकि दो महिलाएं पंजाब से संबंध रखती हैं। वहीं पकड़े गए युवकों में एक जिला कुल्लू और दूसरा जम्मू का निवासी है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 209/2025 दिनांक 22 दिसंबर 2025 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 4 व 5 और बीएनएस 2023 की धारा 143 के अंतर्गत मनाली पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जाएंगे ताकि पर्यटन स्थल की छवि और पर्यटन नगरी मनाली की सुरक्षा बनी रहे।
कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पद...
Commonwealth Games, Sarvesh Kushare, High Jump, Silver Medal, India Athletics में भारत को मिला रजत प
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल