भुंतर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई पंजाब के दो युवक चिट्टे संग गिरफ्तार
भुंतर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई पंजाब के दो युवक चिट्टे संग गिरफ्तार

Post by : Himachal Bureau

Jan. 29, 2026 3:46 p.m. 153

कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो युवकों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भुंतर पुलिस की विशेष टीम द्वारा नाकेबंदी और गश्त के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम भुंतर-कुल्लू फोरलेन के समीप बड़ा भूईन लिंक रोड पर तैनात थी। इसी दौरान वहां मौजूद दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान उनके पास से कुल 29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरवेन्द्र (22) पुत्र शमशेर सिंह, निवासी गांव उगराहण (सुनाम) और हरमन सिंह (22) पुत्र तरसेम सिंह, निवासी गांव संगतपुरा (लहरगंगा), जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे हिमाचल में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। युवाओं में बढ़ते नशे के मामलों को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त को और सख्त कर दिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #नशा मुक्त भारत
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड