Author : Ritesh Kumar Sood
जिला स्तरीय होली महोत्सव का भव्य आयोजन पपरोला में आगामी 2 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस बार महोत्सव का शुभारंभ बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही मेला समिति के चैयरमैन एवं एसडीएम संकल्प गौतम विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। महोत्सव की शुरुआत बाबा ज्ञान दास मंदिर में रविवार को सुबह 11 बजे विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ होगी।
यह महोत्सव कुल छह दिनों तक चलेगा। पहले दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी और शाम को विभिन्न सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पपरोला मेला कमेटी के प्रधान गौरव सूद, व्यापार मंडल के प्रधान मनोज सूद एवं महासचिव विशाल सूद ने जानकारी दी कि पहले दिन से ही संध्या में विभिन्न बाजारों से झांकियां निकाली जाएंगी। मेला में तोल मोल के बोल और अन्य प्रतियोगिताओं को मुख्य आकर्षण बनाया गया है।
इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होलिका दहन और मां काली की 134वीं झांकी रहेगी। 3 मार्च की देर शाम होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा, जबकि 4 मार्च को पपरोला में होली खेली जाएगी और देर शाम को मां काली की झांकी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेला समिति के अनुसार, 5 और 6 मार्च को पपरोला के पैट्रोल पंप के समीप बने पंडाल में दो स्टार नाइटों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हिमाचली कलाकारों के साथ एक बड़े कलाकार को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेला समिति के चैयरमैन संकल्प गौतम ने सभी पपरोलावासियों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर भाग लें और महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करें।
महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन और गैर-सरकारी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी जाएंगी। मेला में कमेटी के सदस्य धीरज नंदा, भूरि सिंह, राकेश शर्मा, रिक्की शर्मा, अनुज शर्मा, पंकज नंदा, जोनी खान, विनोद ग्रोवर, सुनील बंटी, अमित सूद, पुष्पेंद्र सूद, अमित सोनी, अखिल भाटिया, सुनील वर्मा, राज ठाकुर, विनिल सूद, विराज शर्मा, कर्ण शर्मा आदि उपस्थित रहेंगे।
व्यापार मंडल के प्रधान मनोज सूद ने बताया कि महोत्सव के मद्देनजर 2 मार्च को पपरोला बाजार खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि बाजार में दोपहिया वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। खरीदार अपने वाहन दो निजी पार्किंगों में सुरक्षित रूप से खड़ा कर सकते हैं। पपरोला होली महोत्सव न केवल स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाएगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। महोत्सव में शामिल विभिन्न सांस्कृतिक, खेल और धार्मिक कार्यक्रम पूरे क्षेत्र के लोगों को जोड़ेंगे और स्थानीय युवाओं को भी उत्साहपूर्वक भागीदारी करने का अवसर मिलेगा।
महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, कोरिया ...
Women U18 Asia Cup में भारत ने Korea को 3-1 से हराया। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने लगातार दूसरी ज
शिमला पुलिस का बड़ा अभियान, पांच माह में 291 नशा तस्कर गिरफ्...
Shimla Police ने NDPS अभियान में 291 आरोपियों को पकड़ा। Chitta, Charas बरामद, करोड़ों की संपत्ति फ्र
साच पास के दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया...
Sach Pass Road Accident में 8 लोगों की दर्दनाक मौत पर CM Sukhu ने गहरा शोक जताया। मृतकों के परिजनों
हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में सर...
Meta Description: Himachal Government ने Himcare भुगतान के लिए धन जारी किया। Medical College में नई
शिमला के चौपाल में कहासुनी के बाद चाकू से युवक की हत्या, आरो...
Shimla के Chaupal में झगड़े के बाद एक युवक की knife से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी Deepak Darzi क
मुख्यमंत्री की माताजी ने पिंक बूथ पर किया मतदान, लोकतंत्र मे...
CM Sukhu की माता संसारदेई ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के Pink Booth पर Voting कर लोकतंत्र में भागीदारी क
कुल्लू की नदी में बहा बहादुर युवक, दोस्त की जान बचाते हुए गं...
Kullu Accident में 25 वर्षीय निखिल कुमार ने नदी में डूब रहे दोस्त की जान बचा ली, लेकिन तेज Water Cur