Author : Prem Sagar
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में सुशासन दिवस का आयोजन बड़े ही भव्य और गरिमामय तरीके से किया गया। इस कार्यक्रम में बंजार विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देश के विकास में दिए गए योगदान पर विस्तार से अपने विचार रखे।
विधायक सुरेंद्र शौरी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी का कुल्लू और बंजार क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक प्रभावशाली वक्ता होने के साथ-साथ दूरदृष्टि रखने वाले राजनेता थे। उनके कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं के कारण आज पहाड़ी क्षेत्रों तक सड़कें पहुंच पाई हैं।
उन्होंने कहा कि आज भी बंजार विधानसभा क्षेत्र में अटल जी की सोच और योजनाओं के तहत सड़क निर्माण और विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी प्रस्तावित हैं। पहाड़ी इलाकों में बेहतर सड़क नेटवर्क अटल जी की नीतियों और सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों, विचारों और सुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट