Author : Ritesh Kumar Sood
जिला के बैजनाथ उपमंडल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और राष्ट्रीय गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (ना०) बैजनाथ संकल्प गौतम ने की, जिन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह में उपस्थित लोगों को उपमंडल बैजनाथ के क्षेत्रवासियों की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे लिए केवल उत्सव का नहीं, बल्कि गौरव, प्रेरणा और संकल्प का प्रतीक है।
अपने संबोधन में संकल्प गौतम ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने संविधान के निर्माता, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और संघर्ष आज भी हमारे लोकतंत्र और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
मुख्य अतिथि ने यह भी बताया कि भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने प्रदेश के विकास प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छू लिया है। उन्होंने ग्रीन हिमाचल मिशन, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्राकृतिक खेती–खुशहाल किसान योजना और मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं जनकल्याण और किसानों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल किसानों की आय में वृद्धि हुई है बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिली है।
संकल्प गौतम ने बैजनाथ उपमंडल में पेयजल योजनाओं, सड़कों के निर्माण और सुधार, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बीड़-बिलिंग क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक पर्यटन गतिविधियों के विस्तार को भी उल्लेखनीय बताया, जिससे उपमंडल में पर्यटन को नई पहचान मिली है।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने नशे के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है। विशेष रूप से चिट्टा जैसे घातक नशे से युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा एंटी-चिट्टा अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया गया है, जिसके अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही हैं।
समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल राष्ट्रीय गौरव का उत्सव मनाना था बल्कि नागरिकों में संविधान, न्याय और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था।
गणतंत्र दिवस के इस भव्य आयोजन ने बैजनाथ उपमंडल में न केवल राष्ट्रीय गर्व की भावना को जागृत किया बल्कि विभिन्न विकास और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनभागीदारी और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा को भी मजबूत किया।
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न
15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले ...
15 July Petrol Diesel Price: देशभर में Fuel Rates जारी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख श
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी ...
India vs England ODI Series का पहला मुकाबला आज। रोहित-विराट की वापसी के साथ टीम इंडिया जीत के इरादे
लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और क...
England T20 Series में हार के बाद BCCI भारतीय टीम के प्रदर्शन की जांच करेगा। कप्तान Shreyas Iyer और
कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पत...
Kangra News: शाहपुर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत, Police ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत क