Post by : Himachal Bureau
धर्मशाला से सटे क्षेत्रों में बिना जरूरी मंजूरियों और बुनियादी सुविधाओं के विकसित की जा रही कथित अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। टंग क्षेत्र में 100 से अधिक प्लॉट काटकर बेचने के मामले में संबंधित कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया गया है। मामले में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की कार्रवाई से जांच का दायरा बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार टंग क्षेत्र में कथित तौर पर बिना जरूरी बुनियादी सुविधाओं के 100 से अधिक प्लॉट विकसित कर उन्हें बेचने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग ने कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अवैध तरीके से प्लॉट की बिक्री और रजिस्ट्रियों की शिकायतों को लेकर राजस्व अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है। अधिकारियों से संबंधित जमीन और रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने को कहा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन परिस्थितियों में इन संपत्तियों की रजिस्ट्रियां हुईं।
मामले की जांच अब केवल धर्मशाला क्षेत्र तक सीमित नहीं है। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने प्रदेश के सभी शहरी निकायों से वर्ष 2017 से अब तक का रिकॉर्ड मांगा है। इससे प्रदेश में नियमों के विपरीत विकसित की गई कॉलोनियों और प्लॉटिंग से जुड़े मामलों की व्यापक जांच का रास्ता खुल गया है।
Read Also: चंबा की बेटी सीमा ने एशियाड में रचा इतिहास, 16 साल बाद भारत को 10 हजार मीटर दौड़ में दिलाया पदक
प्रशासन और संबंधित विभाग अब यह जांच कर रहे हैं कि प्लॉटिंग और कॉलोनी विकसित करने के दौरान टाउन एंड कंट्री प्लानिंग तथा रियल एस्टेट से जुड़े नियमों का पालन किया गया या नहीं। बुनियादी सुविधाओं और जरूरी मंजूरियों के बिना विकसित की गई कॉलोनियों को लेकर आने वाले समय में कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट