Author : Ritesh Kumar Sood
बैजनाथ, 24 सितंबर। पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के रोवर एवं रेंजर दल के सदस्यों को पांच दिवसीय निपुण प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर उपेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को निपुण प्रमाण-पत्र प्रदान किए और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
महाविद्यालय के रोवर और रेंजर दल ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर, मंडी में आयोजित पांच दिवसीय निपुण प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग और गाइडिंग से जुड़े विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, टीम भावना, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान आयोजित निपुण टेस्ट में भी हिस्सा लिया।
महाविद्यालय के रोवर दल से मनीष कुमार, हर्षित राणा, आर्यन, साहिल कटोच, वंश, बलबीर सिंह और अर्चित ने निपुण टेस्ट उत्तीर्ण किया। वहीं रेंजर दल से कशिश, अंशिका, अंजलि, अर्चिता सिंह, शिवानी, वैष्णवी, कशिश, शगुन और अंकिता ने निपुण टेस्ट सफलतापूर्वक पास किया।
प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान रोवर लीडर डॉ. विशाल चौधरी और रेंजर लीडर डॉ. अंजली भारद्वाज भी मौजूद रहे। प्राचार्य प्रोफेसर उपेंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ सामाजिक और सामुदायिक सेवा गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित होती है, जो उनके व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में भी उपयोगी साबित होती है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट