Post by : Himachal Bureau
नूरपुर जिले की पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में हरसर क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर हरसर में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से एक किलो 20 ग्राम चरस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी हरसर और राखी पत्नी अशोक निवासी सपेरा बस्ती, लुधियाणा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तुरंत NDPS Case दर्ज किया और चरस को कब्जे में ले लिया। हरसर पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में नशा तस्करों और माफियाओं के लिए एक कड़ा संदेश है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन कुमार पहले से ही एक शातिर और अभ्यस्थ अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी थाना जवाली में एनडीपीएस अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत 11 मामले दर्ज हैं।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गश्त और निगरानी को और मजबूत कर दिया है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के नशा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
स्थानीय लोग भी इस कार्रवाई से संतुष्ट हैं और पुलिस की कार्यवाही की सराहना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा माफिया और तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और हरसर क्षेत्र में किसी भी तरह के नशा कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और ऐसे तत्वों को समाज से दूर करने में सहयोग करें। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में सुरक्षा और निगरानी को और सख्त कर दिया गया है ताकि नशे के मामले में कोई भी जोखिम न रहे।
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान