Post by : Himachal Bureau
मनाली पुलिस ने वेश्यावृत्ति और अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ मनीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सिमसा चौक के पास गश्त के दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त की कि मनाली और रांगड़ी क्षेत्र में कुछ लोग महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में लगा रहे हैं।
सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपियों निक्की परमार उर्फ योगी (22 वर्ष) निवासी सपलू मोहल्ला, रायपुर कला, तहसील घाटीगांव, जिला ग्वालियर और धर्मेन्द्र सोलंकी उर्फ छोटू (22 वर्ष) निवासी केरूआ, तहसील मीतरवार, जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। आरोपियों के खिलाफ मनाली थाना में अभियोग संख्या 214/25 के तहत अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला निरीक्षक मनीष शर्मा द्वारा गहनता से जांच के अंतर्गत है।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई। इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और आने वाले समय में भी ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,