हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित, 83.87 प्रतिशत विद्यार्थी पास
हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित, 83.87 प्रतिशत विद्यार्थी पास

Author : Rajesh Vyas

May 11, 2026 11:11 a.m. 1831

धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत दर्ज किया गया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रदेशभर में विद्यार्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 78,150 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की दो विषयों में कंपार्टमेंट या असफलता आई है, उन्हें जून महीने में दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी निराश न हों और अगली परीक्षा की तैयारी पूरी मेहनत के साथ करें। इस बार परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को घर बैठे अपना परिणाम देखने की सुविधा मिली।

इस वर्ष कांगड़ा जिला के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की छात्रा अनमोल ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अनमोल ने 700 में से 699 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में टॉप किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

दूसरे स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रपोह मिस्सरां के छात्र अभिनव मेहता और रूहानी धीमान के साथ बिलासपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा शर्मा ने 700 में से 698 अंक हासिल किए हैं। खास बात यह रही कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन किया है।

इस बार मेरिट सूची में रिकॉर्ड 107 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में इस बार विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। बोर्ड ने पिछले वर्ष की अपेक्षा पांच दिन पहले परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को राहत दी है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कई स्कूलों में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता