बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की हत्या, स्थानीय अखबार के संपादक थे मृतक
बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की हत्या, स्थानीय अखबार के संपादक थे मृतक

Post by : Himachal Bureau

Jan. 6, 2026 1 p.m. 210

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जेसोर जिले के मनीरामपुर इलाके में सोमवार शाम एक हिंदू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है, जो कपालिया बाजार में बर्फ बनाने की फैक्टरी के मालिक थे और साथ ही नरेल से प्रकाशित होने वाले दैनिक ‘बीडी खबर’ अखबार के कार्यकारी संपादक भी थे।

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, राणा प्रताप बैरागी मनीरामपुर उपजिला के कपालिया बाजार स्थित अपनी आइस फैक्टरी में मौजूद थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे और उन्हें कपालिया क्लिनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने सड़क पर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने बेहद करीब से उनके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही राणा प्रताप बैरागी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कपालिया बाजार और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मनीरामपुर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राणा प्रताप बैरागी के सिर में तीन गोलियां मारी गई थीं और उनका गला भी काटा गया था, जिससे यह वारदात बेहद निर्मम बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि राणा प्रताप बैरागी के खिलाफ अभयनगर पुलिस थाने में एक और केशबपुर पुलिस थाने में तीन मामले दर्ज थे, हालांकि इन मामलों की प्रकृति और विवरण की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जेसोर के 250 बेड वाले जनरल अस्पताल भेजा जा रहा है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, जबकि मानवाधिकार संगठनों की ओर से इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई जा रही है।

#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
एम्स में पत्रकारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग नड्डा को सौंपा ज्ञापन भल्लू हादसे के पीड़ितों के साथ केंद्र सरकार, नड्डा ने दिया भरोसा कुल्लू-मनाली में फिर जगी पर्यटन रौनक, सैलानियों की बढ़ी आमद राज्यपाल की आपत्तियों के बीच विधानसभा ने दो विधेयक फिर किए पारित बिलासपुर महिला हत्या केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने कबूला जुर्म हमीरपुर में नशे पर शिकंजा 6 ग्राम चिट्टे संग दो आरोपी पकड़े सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड 1% टूटा साहलुई गांव के अक्षय कुमार का सीआईएसएफ में चयन, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर