Post by : Himachal Bureau
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म ने दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया पाई और पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त ने भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया।
धुरंधर 2 की पहले दिन की कमाई
फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज के साथ ही उम्मीदें बहुत ऊंची थीं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न केवल इन उम्मीदों को पूरा किया, बल्कि उससे कहीं ज्यादा कमाई कर सभी को हैरान कर दिया। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही शानदार प्रदर्शन किया।
फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज 18 मार्च को आयोजित किए गए थे। हालांकि, कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से कुछ शो में देरी और कैंसिलेशन हुआ, फिर भी प्रीमियर से ही फिल्म ने 43 करोड़ रुपए कमाए। रिलीज के पहले दिन (शुक्रवार) फिल्म ने भारत में 102.55 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन किया। प्रीव्यू से मिली राशि मिलाकर कुल नेट कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपए और ग्रॉस कमाई 172.63 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
पहले दिन की कमाई के मामले में इसने स्त्री 2 (54 करोड़), पठान (57 करोड़), एनिमल (64 करोड़) और जवान (75 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी अधिक कमाई करेगी।
धुरंधर 2 देखकर स्टार्स हुए गदगद
बॉलीवुड और साउथ के कई सितारे फिल्म धुरंधर 2 की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन से लेकर कार्तिक आर्यन तक शामिल हैं। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा ट्वीट लिखा। इसमें उन्होंने रणवीर सिंह, आर माधवन और आदित्य धर की जमकर तारीफ की।
इसके अलावा प्रीति जिंटा समेत अन्य सितारों ने भी फिल्म को फुल नंबर दिए हैं। फिल्म की सफलता के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग धुरंधर 3 की चर्चा करने लगे हैं। हालांकि, मेकर्स ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
धुरंधर 2 की कहानी, एक्शन और स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों और फिल्म प्रेमियों का दिल जीत लिया है। फिल्म की सफलता से मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है।
सैंज कॉलेज ने दृष्टिहीन छात्रों को दिए ईयरफोन, पढ़ाई में मिल...
Sainj College Initiative के तहत blind students को earphones दिए गए, जिससे उनकी study और music learni
सुजानपुर में पहली बार बड़ा एयर शो, सूर्यकिरण टीम करेगी शानदा...
Sujanpur Air Show में IAF Surya Kiran टीम का प्रदर्शन, CM Sukhu और Anurag Thakur होंगे शामिल, लोगों
हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कई जिलों में ...
Himachal Weather Update में बारिश और snowfall से तापमान गिरा, कई जिलों में alert जारी, roads प्रभावि
बिझड़ी के गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं ...
बिझड़ी के गांवों में DC गंधर्वा राठौड़ ने Development Works, MGNREGA, पंचायत भवन और Drinking Water S
हिमाचल सरकार का सख्त आदेश, कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और स...
Himachal Govt ने कर्मचारियों के लिए Dress Code अनिवार्य किया। अब Jeans-Tshirt पर रोक और Social Media
हिमाचल बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, 21 मार्च को सुक्खू सरकार...
HP News: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू। 21 मार्च को सुक्खू सरकार बजट पेश करेगी। विशेषाध
हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, अध्यक्षों और सलाहकारों का कैबिने...
HP News: आर्थिक तंगी के कारण सुक्खू सरकार ने बोर्ड-निगमों के अध्यक्षों का Cabinet Rank छीना। सितंबर