बिझड़ी के गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं उपायुक्त गंधर्वा राठौड़
बिझड़ी के गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं उपायुक्त गंधर्वा राठौड़

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

March 19, 2026 11 a.m. 2417

बिझड़ी क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गांव सौर में उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूह को दी गई फूड वैन का निरीक्षण किया और समूह की महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद ग्राम पंचायत सोहारी के गांव मंगलोटी में सामुदायिक भवन, निर्माणाधीन शौचालय और पार्क के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

गांव डुढार में मनरेगा के तहत बने आंगनवाड़ी भवन और रास्ते का निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से विकास कार्यों को लेकर फीडबैक भी लिया। साथ ही ग्राम पंचायत ननावां और पटेरा में पंचायत भवनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत दंदवीं में भी मनरेगा कार्यों की जानकारी ली गई और अधिकारियों से उनकी स्थिति पर चर्चा की। इसके अलावा जल शक्ति विभाग द्वारा मनाए जा रहे जल महोत्सव की गतिविधियों की समीक्षा की गई और दियोटसिद्ध के पास पेयजल योजना का निरीक्षण कर पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ का भी दौरा किया और स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के माध्यम से और अधिक विकास कार्य किए जाएं। इस दौरान बीडीओ राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें क्षेत्र के कार्यों की जानकारी दी।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया पवित्र प्रस्थान मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का महान पर्व कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पदक