भाजपा नेता अखिलेश कपूर को ICAR की संस्थान समिति में नई जिम्मेदारी
भाजपा नेता अखिलेश कपूर को ICAR की संस्थान समिति में नई जिम्मेदारी

Author : Prem Sagar

March 20, 2026 3:11 p.m. 1489

भाजपा नेता और प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के गैर-आधिकारिक सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला की संस्थान प्रबंधन समिति (IMC) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रबंधन समिति में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस नियुक्ति की खबर सामने आते ही प्रदेश के किसानों, बागवानों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

अखिलेश कपूर करीब 35 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय रूप जुड़े हुए हैं। यह नियुक्ति उनके लंबे अनुभव, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और किसानों के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहते हुए उन्होंने न केवल किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया, बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई।

अब नई जिम्मेदारी के तहत अखिलेश कपूर अनुसंधान संस्थानों की नीतियों में किसानों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ प्रदेश के बागवानों की समस्याओं को केंद्र तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने पहले भी स्टेट हॉर्टिकल्चर कमेटी के सदस्य और हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में नॉमिनेटेड डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा, मंडी संसदीय क्षेत्र में सांसद कंगना राणावत के साथ इलेक्शन कोऑर्डिनेटर के रूप में उनकी रणनीतिक भूमिका भी उल्लेखनीय रही है।

लाहौल-स्पीति प्रभारी के रूप में उनके अनुभव को देखते हुए इस नियुक्ति से किसानों को सीधे और व्यावहारिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जिम्मेदारी से उनके राजनीतिक कद में भी स्पष्ट रूप से वृद्धि हुई है।

अखिलेश कपूर ने इस अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए समस्त जनता का हृदय से धन्यवाद किया।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #लाहौल और स्पीति
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलटा ट्रक, यातायात हुआ प्रभावित माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया 1 किलो चांदी का छत्र सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में पहुंचा पैसा पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर फोकस E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई पूरी सच्चाई नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों में नहीं देना होगा किराया हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष फोकस हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला