Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ हुई है। बुधवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर लाहौल के कोकसर, अटल टनल, मणिमहेश सहित कई ऊंची चोटियों पर हिमपात दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और गुलाबा से आगे जाने पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। मौसम विभाग ने एक और दो जनवरी को भी पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि तीन और चार जनवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद पांच और छह जनवरी को फिर मौसम बदल सकता है।
बुधवार को लाहौल-स्पीति, कुल्लू के साथ-साथ चंबा और किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ। सुबह हल्की बर्फबारी के बाद दोपहर में कोकसर और अटल टनल के दोनों ओर बर्फ गिरने का सिलसिला तेज हो गया। रोहतांग दर्रा में 12 सेंटीमीटर, शिंकुला और कुंजुम दर्रा में 15 सेंटीमीटर, बारालाचा में 20 सेंटीमीटर और कोकसर में 5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। पर्यटक भी नए साल पर हुई बर्फबारी का आनंद लेते नजर आए।
शिमला सहित अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे, जबकि बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, ऊना और सिरमौर जिले कोहरे की चपेट में रहे। इससे पूरे प्रदेश में ठंड और शीत लहर तेज हो गई है। उत्तर भारत में भी घने कोहरे का असर देखने को मिला, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली और श्रीनगर में 300 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा और कई उड़ानें रद्द या विलंबित रहीं।
वहीं जिला ऊना के कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय बाद हुई बारिश से खेतों में नमी लौटी है, जिससे गेहूं, सरसों और चारे की फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि बारिश से सिंचाई का खर्च कम होगा और फसल की पैदावार बेहतर रहने की संभावना बढ़ी है। कुल मिलाकर हिमाचल में नए साल का आगाज बर्फबारी, ठंड और बारिश के मिले-जुले असर के साथ हुआ है।
गांवों में साफ पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जुब्बल-नावर-को...
जुब्बल-नावर-कोटखाई में Mahakumbheli Water Supply योजना का लोकार्पण। 38 करोड़ की cost से 63 villages
मंडी में गवर्नर ने TB-Free इंडिया योजना के तहत आयुष्मान आरोग...
Himachal में Governor ने TB-Free India Campaign के तहत आयुष्मान Health Camp का उद्घाटन किया। मुफ्त ट
हिमाचल सरकार ने शिमला और धर्मशाला के लिए दैनिक हवाई सेवाएं श...
हिमाचल सरकार ने शिमला और धर्मशाला के लिए दैनिक Flights चालू करने का MoU किया साइन, राज्य में पर्यटन
शिमला, मंडी और कुल्लू में मौसम खराब, प्रशासन ने येलो और ऑरें...
हिमाचल में Weather Update, rainfall, snowfall, hailstorm और alert जारी, कई जिलों में तेज हवाएं और खर
लाहौल स्पीति में भारी हिमपात, शिंकुला दर्रे से जंस्कार का सं...
लाहौल स्पीति में Heavy Snowfall और Road Blockage से जंस्कार का Manali से संपर्क बंद, प्रशासन ने 4x4
नाबालिगों से काम कराने और लाइसेंस बिना आइसक्रीम बेचने पर उठे...
हमीरपुर में आइसक्रीम कारोबार के बीच Child Labour और Food Safety नियमों की अनदेखी पर सवाल, जांच की मा
टीजीटी आर्ट्स भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, अब डॉक्यूमेंट ज...
HPRCA ने TGT Arts Result जारी किया, 632 candidates पास, Document Verification 16 अप्रैल से, HP Govt