बद्दी में पांचवा श्री राम महोत्सव समारोह, शहर सजाया गया भगवा झंडों और रंगीन रोशनी से
बद्दी में पांचवा श्री राम महोत्सव समारोह, शहर सजाया गया भगवा झंडों और रंगीन रोशनी से

Author : Satish Kumar

Jan. 20, 2026 6:28 p.m. 269

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में होने वाले पांचवें श्री राम महोत्सव के लिए शहर को पूरी तरह से सजाया गया है। बस स्टैंड से लेकर फेस तीन दशहरा मैदान तक बाजार, गलियां और कालोनियों को लगभग 10 हजार भगवा झंडों और दीयों से सजाया गया है। दो दिन पहले ही ऐसा लग रहा है मानो पूरा शहर दीवाली जैसा उत्सव मना रहा हो। कार्यक्रम में लगभग दस से बारह हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए अलग-अलग कमेटियों द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

श्री राम सेना के प्रदेश संयोजक और राम हनुमान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जिंदल ने जानकारी दी कि समारोह में मुख्य अतिथि जगतगुरू महाब्रह्म धर्षी कुमार स्वामी महाराज अपने आर्शिवचन देंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में महंत श्री बलराम दास जी महाराज और बाबा श्रवण दास जी महाराज उपस्थित होंगे।

इस महोत्सव में मुख्य आकर्षण विश्व प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका अंबर जैन होंगी, जो राम भक्ति पर आधारित कविताओं से उपस्थित राम भक्तों का मनोरंजन करेंगी। इसके अलावा लोक गायक आलोक कुमार अपने मधुर भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। मंच संचालन सुप्रसिद्ध कलाकार रवि रंजन करेंगे।

कार्यक्रम में बैठने के लिए वीआईपी ब्लॉक और विभिन्न अफसर ब्लॉक बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए हाई सिक्योरिटी और बाउंसर तैनात किए गए हैं। महोत्सव दोपहर चार बजे शुरू होकर देर रात बारह बजे तक चलेगा। राम भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन राम रसोई के माध्यम से किया जाएगा।

इसके अलावा पर्यावरण के अनुकूल रंग-बिरंगी आतिशबाजी और फुलझड़ियों से पूरे आसमान को रोशन किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य लोगों में राम भक्ति और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #त्योहार #बद्दी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच की बड़ी तैयारी अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में बढ़ी तबाही, 555 से अधिक मौतें और IRGC मुख्यालय ध्वस्त हमीरपुर ब्यास नदी पर 1 किलोमीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू सिहुंता कमेटी ने अनाथ बेटियों और आपदा पीड़ितों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हमलों में मौत, इस्लामी गणराज्य के भविष्य पर बड़ा सवाल ऊना जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में महिला की मौत पहचान अज्ञात डॉ. बिंदल बोले कांग्रेस सरकार के 40 माह में जनता प्रभावित टाइगर्स कप क्रिकेट 2026 देवनगर ने श्याम नगर को हराया मैच