Author : Satish Kumar
टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में वीरवार को सनातन समारोह का आयोजन बहुत ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी राज कुमार पराशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला विज्ञान समन्वयक अमृत शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।
इस समारोह में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया। अभिभावकों की उपस्थिति से बच्चों का उत्साह बढ़ा और कार्यक्रम और भी खास बन गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। टैगोर स्कूल के बच्चों ने वन्यजीवों पर आधारित नाटक “जानवरों और वन्यजीव को बचाओ” प्रस्तुत किया, जिसमें वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति की सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया गया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति को देखकर अभिभावकों और अतिथियों ने उनकी खूब सराहना की।
मुख्य अतिथि राज कुमार पराशर ने अपने संबोधन में कहा कि बाल वाटिका और फाउंडेशन स्टेज को समझना बहुत जरूरी है, ताकि लोग नई शिक्षा नीति को सही तरीके से जान सकें। उन्होंने कहा कि यह समय विद्यार्थियों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है, जो उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है।
समारोह के दौरान उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए और शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य रीता झा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और नई शिक्षा नीति की जानकारी भी साझा की।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट