होटल में ठहरे 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
होटल में ठहरे 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP

Jan. 10, 2026 2:59 p.m. 2439

29 वर्षीय अजय भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अजय को गंभीर हालत में इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए मामले की जांच अपने हाथ में ले ली।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजय अपने कुछ दोस्तों के साथ नैना होटल में ठहरा हुआ था। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें अजय भोजन करने और शराब पीने के बाद बाथरूम की ओर जाता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, जिससे साथ मौजूद दोस्तों को चिंता हुई।

कुछ समय बाद होटल कर्मचारियों और साथ आए लोगों ने खोजबीन की तो अजय होटल के पीछे बने आंगन में गिरा हुआ मिला। मौके की जांच करने पर बाथरूम की खिड़की खुली पाई गई और फर्श पर फिसलन के निशान भी मिले हैं। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस को शुरुआती तौर पर आशंका है कि बाथरूम में पैर फिसलने के कारण युवक नीचे गिर गया होगा।

पुलिस ने बताया कि मामले की सच्चाई जानने के लिए युवक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हिमाचल प्रदेश पुलिस
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने की अपील की शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का सफर पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्षण मिलेगा सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन