परवाणू प्रेस ने सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को संसद भवन में किया सम्मानित
परवाणू प्रेस ने सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को संसद भवन में किया सम्मानित

Author : Satish Kumar

Dec. 26, 2025 4:08 p.m. 2891

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को जनसेवा और प्रदेश हित के मुद्दों को लगातार संसद में उठाने के लिए परवाणू प्रेस की ओर से विशेष सम्मान दिया गया। परवाणू प्रेस की टीम ने संसद भवन, नई दिल्ली पहुंचकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस टीम में अमित ठाकुर, सुमित शर्मा और यशपाल ठाकुर शामिल रहे।

सम्मान के दौरान प्रेस प्रतिनिधियों ने डॉ. सिकंदर कुमार को हिमाचली टोपी और गर्म मफलर पहनाकर सम्मानित किया, जो हिमाचल की संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। यह सम्मान संसद के भीतर और बाहर हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों को मजबूती से रखने के लिए उनके प्रयासों के प्रति आभार स्वरूप दिया गया।

सम्मान स्वीकार करते हुए सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि प्रदेश की जनता के विश्वास और उम्मीदों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य हिमाचल का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है और वे संसद में प्रदेश की समस्याओं और जरूरतों को लगातार मजबूती से उठाते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्यसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होंने प्रश्नकाल, शून्यकाल और विनियोग विधेयक 2025 पर चर्चा में भाग लेते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और युवाओं से जुड़े अहम मुद्दों को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर योजनाओं को लागू किया जाना जरूरी है।

डॉ. सिकंदर कुमार ने भू-संपदा क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए रेरा पोर्टल को मजबूत करने, सख्त निगरानी और स्पष्ट नियमों की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों का भरोसा बढ़ेगा और निवेश के लिए बेहतर माहौल बनेगा।

इस मौके पर परवाणू प्रेस के प्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद डॉ. सिकंदर कुमार हर मंच पर प्रदेश की आवाज बनकर सामने आ रहे हैं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के पास आज संसद में मजबूत और प्रभावशाली प्रतिनिधि हैं, जिनमें डॉ. सिकंदर कुमार और अनुराग सिंह ठाकुर प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. सिकंदर कुमार अपने सरल और ईमानदार स्वभाव से सच्चे अर्थों में जनसेवा का उदाहरण हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया पवित्र प्रस्थान मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का महान पर्व कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पदक लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश