Post by : Ram Chandar
लाहुल हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहुल में इस वर्ष फागली उत्सव अपने पारंपरिक अंदाज, आस्था और उत्साह के साथ बड़े हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया। बर्फ से ढकी घाटियों और पहाड़ों के बीच गांव-गांव में लोक देवताओं की पूजा-अर्चना, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक झलक दिखाई दी। फागली, जिसे स्थानीय भाषा में सर्दियों के अंत और नई ऋतु के स्वागत का पर्व माना जाता है, लाहुल की प्राचीन सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय जनजातीय परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उत्सव के दिन जनजातीय लोग अपने बड़ों को “जूब” (फूल) देकर “ढाल जी” कहकर आशीर्वाद लेते हैं। महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर देवस्थलों में पूजा की और एक-दूसरे को फागली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर घरों में पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं और पूरे दिन घर-घर में उत्सव का माहौल बना रहता है। विशेष रूप से बेटियों के घरों के लिए मायके से खास पकवान और खाने की चीजें भेजी जाती हैं, जिससे परिवार और समुदाय के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव और मजबूत होता है।
कई गांवों में युवा और बुजुर्ग मिलकर पारंपरिक लाहुली नृत्य प्रस्तुत करते हैं। दिनभर सुबह से देर शाम तक लोग उत्सव में झूमते हैं और अपनी सांस्कृतिक धरोहर का जश्न मनाते हैं। पर्यटक भी इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद उठाते नजर आए, क्योंकि बर्फीले मौसम में रंग-बिरंगे परिधान और लोक संस्कृति की झलक देख उनका उत्साह बढ़ गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फागली केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामूहिक एकता, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का माध्यम है। यह पर्व जनजातीय परंपराओं और स्थानीय रीति-रिवाजों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का अवसर भी प्रदान करता है। फागली उत्सव ने यह साबित कर दिया कि जनजातीय लाहुल अपने सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को गर्व के साथ आज भी संजोए हुए हैं।
इस वर्ष के उत्सव में बर्फीली घाटियों और पारंपरिक उत्सवों के संगम ने इसे और भी आकर्षक बना दिया। रंग-बिरंगे लोक परिधान, पारंपरिक नृत्य, देवी-देवताओं की पूजा और सामूहिक सहभागिता ने इस त्योहार को लाहुल के जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में और मजबूत किया।
रोहड़ू में वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा, कम उम्र के लोग ...
Shimla के Rohru क्षेत्र में Pension Scam का खुलासा, कम उम्र के लोग Old Age Pension ले रहे, Record जा
हिमाचल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, सोलन-बद्दी में तीन आरोपी...
Himachal में Drug Smuggling के खिलाफ Police Action तेज, Solan, Baddi और Nalagarh से Opium, Heroin और
अंब गांव में शादी से पहले युवती गायब, परिजनों के आरोपों से म...
Una के Amb क्षेत्र में शादी से पहले लापता युवती का मामला, परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया, Police जांच
हिमाचल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, ताप...
हिमाचल में Snowfall और Hailstorm से मौसम बदला, कई इलाकों में तापमान गिरा और Weather Alert जारी, फसलो
सड़क पार करते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बच्ची की जान गई...
Shimla के Kotkhai में दर्दनाक road accident, तेज रफ्तार vehicle की टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत, f
आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर बीसीसीआई लाएगा नए नियम...
IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ पार्टनर रहने पर BCCI सख्त, टीम अनुशासन और सुरक्षा को देखते हुए न
हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और तेज हवाओं से परेश...
Himachal में बर्फबारी, rain और तेज आंधी से मौसम बदला, सेब और गेहूं की फसल को नुकसान, कई इलाकों में a