शिमला में पुलिस का एक्शन, बार-बार नशा तस्करी करने वाला गिरफ्तार
शिमला में पुलिस का एक्शन, बार-बार नशा तस्करी करने वाला गिरफ्तार

Post by : Ram Chandar

Feb. 19, 2026 12:19 p.m. 134

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बार-बार नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त पाया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत राम निवासी डाउनडेल, शिमला के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी लंबे समय से चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था। उसे तीन महीने की निवारक नजरबंदी में जेल भेजा गया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 से 2024 के बीच आरोपी को कुल आठ बार एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। अलग-अलग मामलों में उसके कब्जे से स्मैक, चरस और चिट्टा बरामद किया गया था।

वर्ष 2016 में थाना सदर शिमला में 4.220 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। वर्ष 2017 में थाना पूर्व शिमला क्षेत्र में 18 ग्राम चरस और 3 ग्राम स्मैक पकड़ी गई। वर्ष 2019 में दो मामलों में 1.70 ग्राम और 0.69 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

इसके बाद वर्ष 2020 में 36.15 ग्राम चिट्टा, वर्ष 2021 में 13.400 ग्राम चिट्टा, वर्ष 2023 में 7.49 ग्राम चिट्टा तथा वर्ष 2024 में 12.94 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि शिमला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

#शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #हिमाचल प्रदेश पुलिस
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण: प्रभाव, अवधि और धार्मिक नियमों की पूरी जानकारी सिरमौर हादसा कालाअंब-त्रिलोकपुर रोड पर दो लोगों की दर्दनाक मौत लाहुल में फागली उत्सव मनाया गया, लोक संस्कृति और आस्था की झलक शिमला में पुलिस का एक्शन, बार-बार नशा तस्करी करने वाला गिरफ्तार मैक्लोडगंज के होटल में जुआ खेलते 10 लोग पकड़े गए, 1.40 लाख रुपये और ताश की गड्डियां बरामद प्रेम कुमार धूमल ने देशराज शर्मा के घर पहुंचकर उनकी माताजी का हालचाल जाना सुजानपुर होली उत्सव 2026 में वॉयस ऑफ हमीरपुर, फैशन शो और कई नई गतिविधियां आयोजित होंगी हिमाचल के पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास