Post by : Ram Chandar
शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुणात्मक शिक्षा की दिशा में किए जा रहे सुधारों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य भर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, संस्थागत सुविधाओं को मजबूत करने और शैक्षणिक मानकों को ऊँचा उठाने पर विस्तृत चर्चा की।
मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 39 छात्र और छात्रा विद्यालयों का विलय कर सह-शिक्षा संस्थानों में किया गया, ताकि बुनियादी ढांचे और शिक्षण स्टाफ का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, शून्य नामांकन वाले 39 विद्यालयों को निरस्त करने के लिए शीघ्र अधिसूचना जारी की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाले विद्यार्थियों को समय पर परिवहन भत्ता उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही, गैर-सीबीएसई विद्यालयों के विलय के लिए आवश्यक प्रारूप तैयार करने के आदेश भी दिए गए। 100 से कम नामांकन वाले महाविद्यालयों का भी विलय किया जाएगा ताकि संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि इन सुधारों के कारण किसी भी शिक्षक या कर्मचारी की नौकरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का समायोजन आवश्यकता अनुसार किया जाएगा और सरकारी पाठ्यक्रमों, कर्मचारियों की भर्ती या सेवाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
खेल छात्रावासों और अधोसंरचना
रोहित ठाकुर ने नए और उन्नत खेल छात्रावासों को तत्काल कार्यशील करने के निर्देश दिए। इसमें शामिल हैं:
जिला शिमला, चौपाल – छात्र खेल छात्रावास (वॉलीबॉल)
जिला सिरमौर, शिलाई – कन्या खेल छात्रावास (कबड्डी)
जिला शिमला, जुब्बल – कन्या खेल छात्रावास (बॉक्सिंग)
जिला बिलासपुर, मोरसिंघी – हैंडबॉल छात्रावास
इनसे खेल छात्रावासों में खेलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। उन्होंने 1.2 करोड़ रुपये के लंबित डाइट फंड को शीघ्र जारी करने और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मंत्री ने शिक्षकों की भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा समाप्त करने, रिक्त पदों को शीघ्र भरने और नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनसीसी कैडेटों के लिए हैंगर एयरपोर्ट सुविधा भी चालू करने पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट