Author : Rajesh Vyas
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी होटल में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने होटल के कमरे में दबिश देकर 10 व्यक्तियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा। मौके से कुल 1,40,540 रुपये की नकद राशि और 11 ताश की गड्डियां बरामद की गईं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्लोडगंज थाना पुलिस को मंगलवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक निजी होटल के कमरा नंबर 304 में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि होटल के कमरे में 10 व्यक्ति पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई और बरामद नकदी व ताश की गड्डियों को कब्जे में ले लिया।
जुआ खेलते पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान चमन सिंह निवासी गांव सार डाकघर सराहन तहसील व जिला चंबा, अकबर अली निवासी टिप्पा मैक्लोडगंज, सुभाष सिंह निवासी गांव दुशालनी डाकघर मैक्लोडगंज, शंकर पाल निवासी गांव कनोल डाकघर सल्ली तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा, कुलदीप सिंह निवासी जोगिबाड़ा रोड मैक्लोडगंज, रजनीश कुमार निवासी फरसेटगंज डाकघर कैंट, राकेश कुमार निवासी गांव रुलहेड़ डाकघर बोह तहसील शाहपुर, पासांग निवासी टिप्पा रोड मैक्लोडगंज, अलियास अंसारी निवासी गांव बेलबनिया डाकघर गोखला थाना बेतिया जिला पश्चिम चंपारण बिहार (वर्तमान पता नजदीक दलाईलामा मंदिर मैक्लोडगंज) तथा अनुप निवासी सुधेड़ तहसील धर्मशाला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी होटल के कमरे में बैठकर ताश के पत्तों पर नकदी की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल होने के कारण मैक्लोडगंज में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला कांगड़ा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी जुआ खेलने, सट्टा लगाने या अन्य किसी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे