Post by : Ram Chandar
हिमाचल प्रदेश के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि कांगड़ा जिले के अनुभवी क्रिकेटर Paras Dogra की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार फाइनल में स्थान बनाया है। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने बंगाल को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
रणजी ट्रॉफी के 92 वर्षों के इतिहास में यह जम्मू-कश्मीर का पहला फाइनल है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ पारस डोगरा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। वह रणजी ट्रॉफी में 10,000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल वसीम जाफर के नाम दर्ज है।
इस सत्र में पारस डोगरा के बल्ले से 500 से अधिक रन बन चुके हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 33 शतक और 9 दोहरे शतक दर्ज हैं। दोहरे शतकों के मामले में वह चेतेश्वर पुजारा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं।
41 वर्षीय पारस डोगरा ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में हिमाचल प्रदेश की टीम से की थी। उन्होंने 17 वर्षों तक हिमाचल के लिए 95 प्रथम श्रेणी मैच खेले। वर्ष 2018 में वह पुडुचेरी टीम से जुड़े और वहां भी कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद वर्ष 2025 में वह जम्मू-कश्मीर टीम में शामिल हुए और कप्तान बनाए गए। उनके नेतृत्व में टीम ने पहले सेमीफाइनल और अब फाइनल तक का सफर तय कर इतिहास रच दिया।
पारस डोगरा तीन अलग-अलग टीमों — हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर — की कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और गुजरात लायंस की टीमों का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण: प्रभाव, अवधि और धार्मिक नियमों...
साल 2026 का पहला Chand Grahan 3 मार्च को, सूतक काल और राशियों पर असर, भारत में दिखने वाले हिस्से और
सिरमौर हादसा कालाअंब-त्रिलोकपुर रोड पर दो लोगों की दर्दनाक म...
सिरमौर में हादसा: Kalamb-Trilokpur Road पर अज्ञात वाहन ने दो लोगों को टक्कर मारी, घटना में दोनों की
लाहुल में फागली उत्सव मनाया गया, लोक संस्कृति और आस्था की झल...
Lahul में Fagli Festival का उत्सव पारंपरिक नृत्य, पूजा और रंग-बिरंगे परिधानों के साथ मनाया गया, पर्य
शिमला में पुलिस का एक्शन, बार-बार नशा तस्करी करने वाला गिरफ्...
Shimla Police का बड़ा एक्शन: Repeat drug smuggler PIT NDPS के तहत detained, Himachal में drug traffi
मैक्लोडगंज के होटल में जुआ खेलते 10 लोग पकड़े गए, 1.40 लाख र...
McLeodganj के Private Hotel में Gambling Raid के दौरान 10 गिरफ्तार, 1,40,540 रुपये Cash और 11 ताश की
प्रेम कुमार धूमल ने देशराज शर्मा के घर पहुंचकर उनकी माताजी क...
हमीरपुर में Former CM Prem Kumar Dhumal ने Deshraj Sharma के घर पहुंचकर उनकी माताजी का हालचाल पूछा औ
सुजानपुर होली उत्सव 2026 में वॉयस ऑफ हमीरपुर, फैशन शो और कई ...
राष्ट्रीय Holi Festival Sujanpur-2026 में Voice of Hamirpur, Fashion Show और कई Cultural Activities,