Post by : Mamta
बगलामुखी मंदिर के पास मुबारिकपुर-रानीताल नेशनल हाईवे-503 पर बुधवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। बनखंडी के समीप सीरा दा भरो नामक स्थान पर दो युवक सड़क किनारे चाय और मैगी का इंतज़ार कर रहे थे। दोनों युवक जालंधर से कांगड़ा की ओर जा रहे थे और केवल कुछ मिनट के लिए यहां रुके थे, लेकिन उसी दौरान सरिया से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी और वहां मौजूद खोखे के मालिक सुरिंदर ने बताया कि वह मैगी बनाने के लिए पानी गर्म कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हुआ और दोनों युवकों को टक्कर मारता हुआ सीधे उनके खोखे में घुस गया। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रक को भगाकर करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर खड़ा कर गया। सुरिंदर ने स्कूटी से पीछा कर ट्रक को रुकवाया। उनका आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। 108 एंबुलेंस घायल युवक और ट्रक चालक को सिविल अस्पताल देहरा लेकर गई, जहां घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं ट्रक चालक कुलदीप का दावा है कि उसके ट्रक से कोई दुर्घटना नहीं हुई और जब वह मौके से गुजरा, तब सड़क पर पहले से खून पड़ा था। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि सड़क किनारे अवैध खोखे, अवैध पार्किंग और प्रशासन की लापरवाही ऐसी घटनाओं की बड़ी वजह हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि सड़क किनारे बिना अनुमति लगे खोखों और वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों। रानीताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट