Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते हुए परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। वाहन से बाहर सरिया, लोहे के एंगल, पाइप या अन्य सामान लटकाकर ले जाने वाले चालकों के खिलाफ अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि इस तरह की लापरवाही न केवल वाहन चालक के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) आर.डी. नजीम ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTO) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ओवरलोडिंग और नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों पर बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत ऐसे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिनमें सामान वाहन की बॉडी से बाहर निकला हुआ पाया जाए।
वर्तमान में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत अब तक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से करीब 61 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परिवहन विभाग के उड़नदस्तों द्वारा शिमला सहित कई क्षेत्रों में जांच के दौरान ऐसे वाहन पकड़े गए हैं, जो खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे। विभाग ने दोषी चालकों पर जुर्माना लगाने के साथ उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी है। विभाग का कहना है कि इस अभियान से सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में बढ़ी तबाही, 555 से अधिक...
ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों से 555+ मौतें, IRGC मुख्यालय Destroyed और मानवीय संकट बढ़ा।
हमीरपुर ब्यास नदी पर 1 किलोमीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार का न...
हमीरपुर में ब्यास नदी पर जल शक्ति विभाग ने 1 km Flood Protection Wall निर्माण शुरू लागत 6.79 करोड़ र
सिहुंता कमेटी ने अनाथ बेटियों और आपदा पीड़ितों को आर्थिक मदद...
Sihunta में Kunjar Mahadev Committee ने orphan बेटियों के विवाह और accident में मदद के लिए ₹21,000 औ
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हमलों में मौत...
ईरान के Supreme Leader अली खामेनेई की US और Israel के संयुक्त हमले में मौत, Nuclear Program, Revolut
ऊना जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में महिला की मौत पहचान अज्ञात...
ऊना में जनशताब्दी ट्रेन के पंजोआ कलां क्षेत्र में महिला की मौत। Railway Police ने शव कब्जे में लिया
डॉ. बिंदल बोले कांग्रेस सरकार के 40 माह में जनता प्रभावित...
हिमाचल BJP अध्यक्ष Dr. Rajeev Bindal ने कांग्रेस पर 40 माह में जनता को 40 दंश देने का आरोप लगाया Edu
टाइगर्स कप क्रिकेट 2026 देवनगर ने श्याम नगर को हराया मैच...
रामपुर बुशहर में टाइगर्स कप Cricket 2026 का शुभारंभ देवनगर ने श्याम नगर को 3 रन से हराया। खेल में अन