Post by : Himachal Bureau
प्रदेश में कई साल पहले घोषित की गई जंकयार्ड योजना आज तक जमीन पर नहीं उतर पाई है। इस कारण पुलिस थानों, चौकियों और अन्य सरकारी परिसरों के बाहर जब्त, दुर्घटनाग्रस्त और खराब हो चुके वाहन खुले आसमान के नीचे खड़े हैं। ये वाहन न सिर्फ सरकारी संपत्ति की बदहाल स्थिति दिखाते हैं, बल्कि कानून व्यवस्था की छवि पर भी असर डाल रहे हैं। योजना के तहत हर जिले में एक जंकयार्ड बनाया जाना था और इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षकों को जमीन चिन्हित करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी, लेकिन यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
जंकयार्ड का उद्देश्य कबाड़ वाहन निस्तारण, वैज्ञानिक तरीके से रिसाइक्लिंग और थानों में जगह की कमी की समस्या को दूर करना था। हालांकि हकीकत यह है कि जंकयार्ड नहीं बनने से पुलिस थाने धीरे-धीरे कबाड़खाने में बदलते जा रहे हैं। अधिकारी भी मानते हैं कि अलग व्यवस्था न होने के कारण जब्त वाहनों को थानों में ही रखना मजबूरी बन गई है।
मंडी जिले में जंकयार्ड के लिए जमीन तलाशने की बात कही गई है। एसपी साक्षी वर्मा के अनुसार यह योजना काफी पुरानी है और इसके लिए फोरलेन क्षेत्र में जमीन देखी गई थी, लेकिन वहां से फोरलेन निकल जाने के कारण अब दूसरी जगह की तलाश की जा रही है।
केंद्र सरकार की व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी 2021 के तहत राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में 12 जिलों में जंकयार्ड खोलने की घोषणा की थी, लेकिन दिसंबर 2025 तक भी यह योजना पूरी नहीं हो पाई। सरकार ने अक्तूबर 2024 से 15 साल पुराने वाहनों की अनिवार्य स्क्रैपिंग नीति लागू करने की बात कही थी। फिलहाल सोलन और हमीरपुर जिलों में औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि बाकी जिलों में अभी इंतजार बना हुआ है।
अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में बढ़ी तबाही, 555 से अधिक...
ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों से 555+ मौतें, IRGC मुख्यालय Destroyed और मानवीय संकट बढ़ा।
हमीरपुर ब्यास नदी पर 1 किलोमीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार का न...
हमीरपुर में ब्यास नदी पर जल शक्ति विभाग ने 1 km Flood Protection Wall निर्माण शुरू लागत 6.79 करोड़ र
सिहुंता कमेटी ने अनाथ बेटियों और आपदा पीड़ितों को आर्थिक मदद...
Sihunta में Kunjar Mahadev Committee ने orphan बेटियों के विवाह और accident में मदद के लिए ₹21,000 औ
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हमलों में मौत...
ईरान के Supreme Leader अली खामेनेई की US और Israel के संयुक्त हमले में मौत, Nuclear Program, Revolut
ऊना जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में महिला की मौत पहचान अज्ञात...
ऊना में जनशताब्दी ट्रेन के पंजोआ कलां क्षेत्र में महिला की मौत। Railway Police ने शव कब्जे में लिया
डॉ. बिंदल बोले कांग्रेस सरकार के 40 माह में जनता प्रभावित...
हिमाचल BJP अध्यक्ष Dr. Rajeev Bindal ने कांग्रेस पर 40 माह में जनता को 40 दंश देने का आरोप लगाया Edu
टाइगर्स कप क्रिकेट 2026 देवनगर ने श्याम नगर को हराया मैच...
रामपुर बुशहर में टाइगर्स कप Cricket 2026 का शुभारंभ देवनगर ने श्याम नगर को 3 रन से हराया। खेल में अन