Post by : Mamta
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। उन्होंने छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिला कर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि चमियाणा के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशलिटी में जल्द ही एक एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें बच्चों के इलाज के लिए आधुनिक मशीनें, बेहतर सुविधाएं और मजबूत ढांचा होगा, ताकि बच्चों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।
साथ ही उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अस्पतालों में ओपीडी परामर्श के लिए अलग समय निर्धारित किया जाएगा। इससे बुजुर्ग मरीज लंबी कतारों में इंतजार किए बिना आसानी से इलाज ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में खाली पदों को भरकर मरीजों को बेहतर सेवाएं दी जा रही हैं।
पल्स पोलियो अभियान का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को पोलियो-मुक्त बनाना है। प्रदेश में 5,793 पोलियो बूथ लगाए गए हैं, जहां शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग छह लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके लिए 11,706 टीमें तैनात की गई हैं। 22 और 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस के दौरान घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों और प्रवासी परिवारों को कवर किया जाएगा। सभी जिलों को पहले ही टीके, कोल्ड-चेन उपकरण और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता दी जा रही है। चमियाणा अस्पताल और कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू की गई है। पुरानी मशीनों को बदला जा रहा है और एमआरआई, सीटी स्कैन व एक्स-रे मशीनों के लिए लगभग तीन हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
सुक्खू ने केएनएच में मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए डॉक्टरों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, एएनएम, शिक्षकों और प्रशासन की सराहना की।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं
पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर ...
पालमपुर में KVA Training Program के तहत किसानों को Management, FPO, Nutrition Garden और Modern Farmi
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में