Post by : Himachal Bureau
हरियाणा के पानीपत जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद और लगातार झगड़ों से परेशान होकर एक बुजुर्ग दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। एक ही घर से दो अर्थियां उठने से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला गांव नारा का है, जहां राजेश (46) और उनकी पत्नी सुमन (44) ने जहरीला पदार्थ सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अपनी बहू के व्यवहार और घर में हो रहे लगातार विवादों से परेशान थे। घरेलू कलह ने धीरे-धीरे इतना बड़ा रूप ले लिया कि आखिरकार यह दुखद घटना सामने आ गई।
परिजनों के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली बहू स्नेहा मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़ी थी और वह गांव के पारंपरिक माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रही थी। उसके पहनावे और सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की आदत को लेकर सास-ससुर अक्सर उसे टोकते थे। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव और झगड़े बढ़ते जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि बहू और सास-ससुर के बीच कई बार विवाद इतना बढ़ जाता था कि मारपीट तक की नौबत आ जाती थी। परिजनों का आरोप है कि स्नेहा कई बार अपनी सास सुमन के साथ बदतमीजी और मारपीट भी करती थी। वहीं, परिवार के इकलौते बेटे आशीष के व्यवहार से भी माता-पिता मानसिक रूप से परेशान थे, क्योंकि वह अधिकतर समय अपनी पत्नी का पक्ष लेता था।
परिवार के अनुसार, आशीष की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से स्नेहा से हुई थी। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर जनवरी 2025 में परिवार की सहमति से उनकी शादी हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही घर में तनाव और विवाद बढ़ने लगे।
शनिवार को भी इसी मुद्दे पर घर में जोरदार झगड़ा हुआ, जिसके बाद मानसिक रूप से टूट चुके सास-ससुर ने सल्फास निगल लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर दोनों को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुमन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राजेश को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग घरेलू तनाव के ऐसे गंभीर परिणामों पर चिंता जता रहे हैं।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट