Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या संगीत, उत्साह और रंगों से सराबोर रही। इस भव्य आयोजन की पहली शाम मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान और हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के नाम रही। दोनों ही प्रस्तुतियों ने हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा आयोजन स्थल देर रात तक तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।
रात लगभग 10:20 बजे जैसे ही बब्बू मान ने मंच पर कदम रखा, दर्शकों की भीड़ ने जोरदार तालियों और जयकारों से उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने लोकप्रिय पंजाबी गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की और एक के बाद एक सुपरहिट गानों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया। उनके गीतों पर विशेषकर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और देर रात तक पूरा पंडाल झूमता रहा। मंच के सामने युवा दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण एक बड़े लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का रूप लेता दिखाई दिया।
बब्बू मान से पूर्व हिमाचल प्रदेश पुलिस का चर्चित ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ मंच पर आया। इस दल ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी सधी हुई संगीत प्रस्तुति, तालमेल और ऊर्जावान प्रदर्शन ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में हिमाचल के प्रसिद्ध पहाड़ी गायक ठाकुर दास राठी ने अपनी मधुर आवाज से पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए। उनके बाद हिमाचली स्टार कलाकार नितिश राजपूत ने आधुनिक और लोकधुनों का संगम पेश किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। शिल्पा सरोच की सशक्त प्रस्तुति ने भी तालियां बटोरीं।
अभिज्ञा बैंड और एनआईटी बैंड ने युवाओं के बीच विशेष आकर्षण पैदा किया। उनके आधुनिक संगीत और फ्यूजन प्रस्तुतियों ने युवाओं को खासा प्रभावित किया। इसके साथ ही हिमाचली लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत कर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की।
पूरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने अनुशासित तरीके से कार्यक्रम का आनंद लिया।
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की यह पहली सांस्कृतिक संध्या न केवल मनोरंजन से भरपूर रही, बल्कि इसने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और संगीत प्रेम को भी उजागर किया। रंग, संगीत और उत्साह से सजी यह शाम लंबे समय तक लोगों की यादों में बसी रहेगी।
अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में बढ़ी तबाही, 555 से अधिक...
ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों से 555+ मौतें, IRGC मुख्यालय Destroyed और मानवीय संकट बढ़ा।
हमीरपुर ब्यास नदी पर 1 किलोमीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार का न...
हमीरपुर में ब्यास नदी पर जल शक्ति विभाग ने 1 km Flood Protection Wall निर्माण शुरू लागत 6.79 करोड़ र
सिहुंता कमेटी ने अनाथ बेटियों और आपदा पीड़ितों को आर्थिक मदद...
Sihunta में Kunjar Mahadev Committee ने orphan बेटियों के विवाह और accident में मदद के लिए ₹21,000 औ
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हमलों में मौत...
ईरान के Supreme Leader अली खामेनेई की US और Israel के संयुक्त हमले में मौत, Nuclear Program, Revolut
ऊना जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में महिला की मौत पहचान अज्ञात...
ऊना में जनशताब्दी ट्रेन के पंजोआ कलां क्षेत्र में महिला की मौत। Railway Police ने शव कब्जे में लिया
डॉ. बिंदल बोले कांग्रेस सरकार के 40 माह में जनता प्रभावित...
हिमाचल BJP अध्यक्ष Dr. Rajeev Bindal ने कांग्रेस पर 40 माह में जनता को 40 दंश देने का आरोप लगाया Edu
टाइगर्स कप क्रिकेट 2026 देवनगर ने श्याम नगर को हराया मैच...
रामपुर बुशहर में टाइगर्स कप Cricket 2026 का शुभारंभ देवनगर ने श्याम नगर को 3 रन से हराया। खेल में अन