Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
जिला हमीरपुर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल बॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर आयोजित परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स, आपदा मित्र, विशेष बच्चे तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टुकड़ियों ने अनुशासन और देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। परेड ने उपस्थित जनसमूह को देश के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि 26 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवशाली दिन है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 में इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों को स्मरण करने का अवसर भी है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
प्रदेश के विकास पर चर्चा करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का तीन वर्षों का सेवाकाल प्रदेश के चहुमुखी विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार ने कई कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) का लाभ प्रदान किया, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हुआ है। राज्य के संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सही उपयोग से पिछले तीन वर्षों में प्रदेश को 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछली सरकार की समान अवधि की तुलना में लगभग 3,800 करोड़ रुपये अधिक है।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के साथ-साथ नए संसाधन सृजित करने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभिन्न बिजली परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश के अधिकारों को लेकर सरकार ने मजबूती से अपनी बात रखी है। वनों के संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत पात्र ग्रामीण महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। पशुपालकों के हित में सरकार ने गाय के दूध का समर्थन मूल्य 32 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 47 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर किया है।
युवाओं के लिए सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ई-टैक्सी उपलब्ध करवाई जा रही हैं, साथ ही सोलर प्लांट लगाने के लिए भी सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी दरों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। वर्षों से लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष राजस्व अदालतें स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से अब तक 5 लाख से अधिक मामलों का समाधान किया जा चुका है।
हमीरपुर जिला के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ दशक से लंबित हमीरपुर बस अड्डे का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू किया गया है, जिस पर करीब 125 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड सहित प्रदेश और जोनल स्तर के कई महत्वपूर्ण कार्यालय खोले गए हैं।
नगर निगम हमीरपुर के लिए 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजना की डीपीआर तैयार की गई है। नादौन में लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस वित्त वर्ष में जिला हमीरपुर में मनरेगा के तहत करीब 37.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वहीं एनआरएलएम के तहत 637 स्वयं सहायता समूहों को 8.23 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि हमीरपुर के निकट जसकोट में 18.42 करोड़ रुपये की लागत से हैलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है, जबकि सुजानपुर के समीप दाड़ला में 4.67 करोड़ रुपये की लागत से हैलीपैड बनाया जा रहा है। जिले में सड़कों और पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करने पर भी अरबों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जोल-सप्पड़ में निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के भवनों के लिए लगभग 470 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
समारोह में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप सिंह पठानिया और मनजीत डोगरा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, पिछड़ा आयोग के सदस्य राजीव राणा, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज