हमीरपुर में लोहड़ी और गोवर्धन पूजा पर स्थानीय अवकाश रहेगा
हमीरपुर में लोहड़ी और गोवर्धन पूजा पर स्थानीय अवकाश रहेगा

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Jan. 2, 2026 5:38 p.m. 2619

हमीरपुर जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिलाधीश अमरजीत सिंह ने वर्ष 2026 के दौरान जिला हमीरपुर में दो लोकल छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं, ताकि आम जनता और सरकारी कर्मचारियों को समय रहते इसकी जानकारी मिल सके।

जारी आदेशों के अनुसार, जिला हमीरपुर में मंगलवार 13 जनवरी 2026 को लोहड़ी पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा सोमवार 9 नवंबर 2026 को गोवर्द्धन पूजा के उपलक्ष्य पर भी जिले में लोकल छुट्टी घोषित की गई है। ये दोनों अवकाश केवल जिला हमीरपुर तक सीमित रहेंगे और इन्हें स्थानीय अवकाश के रूप में ही माना जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन छुट्टियों के दौरान जिला हमीरपुर के सरकारी कार्यालय, संस्थान और अन्य सरकारी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं पूर्व की तरह सुचारू रूप से जारी रहेंगी, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन घोषित छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी सरकारी और व्यक्तिगत कार्यों की योजना पहले से बना लें। इससे समय की बचत होगी और किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सकेगा।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मंडी के भरगांव के डॉ. आशीष ठाकुर बने न्यूरोसर्जन, क्षेत्र में खुशी मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना में चयन हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजार राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने की अपील की शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का सफर पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्षण मिलेगा सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम