Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर, 15 सितंबर। भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हमीरपुर में संचालित ECHS पॉलीक्लीनिक में कई विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पॉलीक्लीनिक में चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ पूर्व सैनिकों के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं भी एक ही परिसर में उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है।
ECHS पॉलीक्लीनिक के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने बताया कि करीब साढ़े आठ कनाल क्षेत्र में स्थापित इस पॉलीक्लीनिक में वर्तमान में पांच डॉक्टर, दो डेंटल सर्जन और अन्य स्वास्थ्य कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। यहां मरीजों के लिए प्रयोगशाला में विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पॉलीक्लीनिक परिसर में CSD कैंटीन भी संचालित की जा रही है। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के नमन प्रोजेक्ट के तहत पूर्व सैनिकों के पेंशन संबंधी मामलों के समाधान के लिए निशुल्क परामर्श केंद्र भी स्थापित किया गया है।
Read Also: Anurag Thakur: युवाओं को भोजन परोसते वीडियो वायरल
पूर्व सैनिकों की बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए पॉलीक्लीनिक में करीब 10 लाख रुपये की लागत से आधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर स्थापित किया गया है। इसमें नवीन तकनीक की मशीनरी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। कर्नल चंद्रशेखर के अनुसार बढ़ती उम्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में दवाइयों के साथ फिजियोथेरेपी भी काफी उपयोगी साबित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सेंटर शुरू किया गया है। यहां एक समय में करीब 15 से 20 मरीजों की फिजियोथेरेपी की जा सकती है।
हमीरपुर ECHS पॉलीक्लीनिक के माध्यम से जिले के करीब 45 हजार भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पॉलीक्लीनिक की ओपीडी में रोजाना औसतन करीब 400 मरीज पहुंचते हैं। पॉलीक्लीनिक में मरीजों के पंजीकरण से लेकर डॉक्टर की जांच, लैब परीक्षण और फार्मेसी से दवाइयां प्राप्त करने तक की प्रक्रिया को कंप्यूटराइज्ड किया गया है। इससे पूरी प्रक्रिया को पेपरलैस बनाने में मदद मिली है।
कर्नल चंद्रशेखर ने बताया कि मरीज का ECHS कार्ड नंबर कंप्यूटर में दर्ज करते ही उसका पूरा विवरण उपलब्ध हो जाता है। इससे मरीजों के रिकॉर्ड तक पहुंच आसान होती है और पंजीकरण से लेकर उपचार तथा दवा वितरण की प्रक्रिया में सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि पॉलीक्लीनिक में प्रयास किया गया है कि भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को चिकित्सा के साथ अन्य जरूरी सेवाएं भी एक ही स्थान पर मिल सकें। इससे जिले के हजारों पूर्व सैनिक परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट