Post by : Himachal Bureau
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में ड्राइंग टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती पोस्ट कोड-26022 के तहत फिक्स मानदेय के आधार पर की जा रही है। आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
ड्राइंग टीचर के कुल 118 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में 2,349 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,976 अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के परिणाम के आधार पर 294 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है। अब इन सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग परिसर में शुरू होगी।
Read Also: काठा में श्रीकृष्ण षष्ठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया
आयोग के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों को इसकी सूचना उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से दी जाएगी। उम्मीदवारों को अलग से कोई बुलावा पत्र भेजने की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ईमेल आईडी नियमित रूप से जांचते रहें। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी। इसके अलावा दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होगा, उसे बाद में कोई दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। इसलिए सफल उम्मीदवारों को तय समय और तारीख पर आयोग परिसर में पहुंचना होगा। भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब 294 अभ्यर्थियों की नजर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पर है। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को भर्ती की अगली प्रक्रिया के अनुसार नियुक्ति के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे