Post by : Ram Chandar
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 22 फरवरी को आयोजित होने वाली सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शुल्क जमा न करने वाले अभ्यर्थी भी परीक्षा में बैठ सकेंगे। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों का परिणाम तब तक घोषित नहीं किया जाएगा, जब तक वे निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर देते।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 23 दिसंबर से 15 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,427 पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों से 3,000 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया था। यह भर्ती केवल शिक्षा विभाग में कार्यरत एसएमसी शिक्षकों के लिए आरक्षित है।
आवेदन के लिए वही अभ्यर्थी पात्र थे, जिन्होंने एसएमसी नीति दिनांक 17 जुलाई 2012 के तहत नियुक्ति प्राप्त की हो, न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा पूर्ण की हो तथा संबंधित आरएंडपी नियमों के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखते हों।
बोर्ड को कुल 1,534 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 97 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा नहीं करवाया था। प्रारंभ में इन आवेदनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब बोर्ड ने राहत देते हुए ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। यह परीक्षा धर्मशाला, मंडी और शिमला में आयोजित की जाएगी।
बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शुल्क जमा न करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है, लेकिन उनका परिणाम शुल्क जमा करने के बाद ही घोषित किया जाएगा।
इधर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के विद्यार्थियों ने भी प्लेसमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान के 24 बीटेक विद्यार्थियों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंफोसिस द्वारा जेपी विश्वविद्यालय वाकनाघाट में आयोजित कैंपस इंटरव्यू के दौरान यूआईटी के आईटी, सीएसई और ईसीई के 22 विद्यार्थियों का चयन 36 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर किया गया है। वहीं, भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में दो अन्य विद्यार्थियों का चयन क्रमशः 10 लाख वार्षिक (एक लाख ज्वाइनिंग बोनस) और 6.5 लाख वार्षिक (75 हजार बोनस) के पैकेज पर हुआ है।
यूआईटी के निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्लेसमेंट अधिकारियों और चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी तथा इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया।
महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, कोरिया ...
Women U18 Asia Cup में भारत ने Korea को 3-1 से हराया। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने लगातार दूसरी ज
शिमला पुलिस का बड़ा अभियान, पांच माह में 291 नशा तस्कर गिरफ्...
Shimla Police ने NDPS अभियान में 291 आरोपियों को पकड़ा। Chitta, Charas बरामद, करोड़ों की संपत्ति फ्र
साच पास के दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया...
Sach Pass Road Accident में 8 लोगों की दर्दनाक मौत पर CM Sukhu ने गहरा शोक जताया। मृतकों के परिजनों
हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में सर...
Meta Description: Himachal Government ने Himcare भुगतान के लिए धन जारी किया। Medical College में नई
शिमला के चौपाल में कहासुनी के बाद चाकू से युवक की हत्या, आरो...
Shimla के Chaupal में झगड़े के बाद एक युवक की knife से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी Deepak Darzi क
मुख्यमंत्री की माताजी ने पिंक बूथ पर किया मतदान, लोकतंत्र मे...
CM Sukhu की माता संसारदेई ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के Pink Booth पर Voting कर लोकतंत्र में भागीदारी क
कुल्लू की नदी में बहा बहादुर युवक, दोस्त की जान बचाते हुए गं...
Kullu Accident में 25 वर्षीय निखिल कुमार ने नदी में डूब रहे दोस्त की जान बचा ली, लेकिन तेज Water Cur