चम्बा में आंगनबाड़ी कर्मी 12 फरवरी को करेंगे प्रदेशव्यापी हड़ताल
चम्बा में आंगनबाड़ी कर्मी 12 फरवरी को करेंगे प्रदेशव्यापी हड़ताल

Post by : Himachal Bureau

Feb. 2, 2026 1:19 p.m. 2210

आंगनबाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक चम्बा में यूनियन अध्यक्ष सरोज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में जिला महासचिव सीटू सुदेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष नरेंद्र, जिला उपाध्यक्ष चम्पा, सचिव मीना कुमारी, वित्त सचिव रजनी शर्मा सहित आशा, बबली, बबिता, अंजू, तृप्ता व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड—वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता—को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि ये आंगनबाड़ी कर्मियों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं।

बैठक में यह मांग भी उठाई गई कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार आंगनबाड़ी वर्कर एवं हैल्पर को ग्रैच्युटी का लाभ तुरंत दिया जाए। इसके अलावा हरियाणा की तर्ज पर सम्मानजनक वेतन और बेहतर मानदेय देने की भी मांग की गई।

यूनियन ने पोषण ट्रैकर से जुड़ी समस्याओं और अन्य लंबित मांगों पर भी चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा बार-बार अनदेखी किए जाने से कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन सभी मांगों को लेकर 12 फरवरी को प्रदेशभर में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हैल्पर हड़ताल पर रहेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #चंबा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके