चंबा बाजार में अतिक्रमण रोकने को व्हाइट-येलो लाइन लागू
चंबा बाजार में अतिक्रमण रोकने को व्हाइट-येलो लाइन लागू

Post by : Himachal Bureau

Feb. 9, 2026 4:47 p.m. 104

हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर में मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर परिषद ने अहम कदम उठाया है। प्रशासन की ओर से बाजार की सड़कों पर व्हाइट और येलो लाइन खींच दी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत दुकानदारों और वाहन चालकों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

नगर परिषद के निर्देशों के अनुसार अब दुकानदार केवल व्हाइट लाइन के अंदर ही अपना सामान सजा सकेंगे। इसके अलावा बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग अपनी गाड़ियां केवल येलो लाइन के भीतर निर्धारित समय तक ही पार्क कर पाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

दरअसल, पिछले कुछ समय से मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान फैलाने और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही थी। इसके चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने बाजार का निरीक्षण कर नगर परिषद को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

इन निर्देशों के बाद नगर परिषद ने रविवार को अवकाश के दिन बाजार में व्हाइट और येलो लाइन लगाने का कार्य पूरा कर लिया। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बाजार में आवाजाही को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

नगर परिषद चंबा की कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने दुकानदारों और वाहन चालकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू रहेगा और आम लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #चंबा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
नमो लीग सीजन-4 में दुर्गा इलेवन भट्ठी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह हिमाचल में डॉप्लर वेदर राडार से किसानों को मिलेगी बारिश, बर्फ और तूफान की रियल टाइम जानकारी चंबा बाजार में अतिक्रमण रोकने को व्हाइट-येलो लाइन लागू पूर्व विधायक रायजादा ने जनहित में दी जमीन, श्मशानघाट को मिलेगा स्थान कुटलैहड़ में टक्का लिंक रोड निर्माण शुरू, लोगों को राहत ऊना में गेहूं पर Yellow Rust खतरा, किसानों को Alert सोलन में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में मिला शव बिलासपुर में चॉकलेट से निकले कीड़े, गुणवत्ता पर उठे सवाल