पूर्व विधायक रायजादा ने जनहित में दी जमीन, श्मशानघाट को मिलेगा स्थान
पूर्व विधायक रायजादा ने जनहित में दी जमीन, श्मशानघाट को मिलेगा स्थान

Post by : Himachal Bureau

Feb. 9, 2026 4:31 p.m. 105

ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं की एक अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने वार्ड नंबर-10 के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करने के लिए अपनी निजी 2 कनाल जमीन सरकार के नाम दान कर दी। इस फैसले से क्षेत्रवासियों में खुशी और राहत का माहौल देखने को मिल रहा है।

दरअसल, वार्ड नंबर-10 के निवासियों ने कुछ समय पहले रायजादा से मुलाकात कर क्षेत्र में श्मशान घाट की सुविधा न होने की समस्या बताई थी। लोगों ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए उन्हें काफी दूर जाना पड़ता था, जिससे विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रायजादा ने इसका स्थायी समाधान करने का भरोसा दिया।

वार्ड नंबर-10 में उनकी खुद की कोई जमीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में जनहित को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने लालसिंगी गांव निवासी मलकीत सिंह के साथ आपसी सहमति से भूमि का आदान-प्रदान किया। रायजादा ने लालसिंगी में अपनी 2 कनाल जमीन मलकीत सिंह को दी और बदले में वार्ड नंबर-10 से सटी भूमि अपने नाम करवाई। इसके बाद उन्होंने यह भूमि सरकार को श्मशान घाट निर्माण के लिए दान कर दी।

रविवार को इस सराहनीय कार्य के लिए वार्ड नंबर-10 में आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने रायजादा का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का हर नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है और लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने श्मशान घाट तक वाहन पहुंचाने के लिए रास्ता बनाने की मांग भी उठाई। इस पर रायजादा ने तुरंत संबंधित अधिकारियों और पटवारियों से संपर्क कर निशानदेही कर रास्ता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया, जिससे लोगों में संतोष और विश्वास बढ़ा।

रायजादा ने कहा कि जब क्षेत्रवासियों की समस्या का कोई अन्य समाधान नहीं मिला, तो उन्होंने अपनी निजी भूमि दान करने का निर्णय लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #ऊना
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
नमो लीग सीजन-4 में दुर्गा इलेवन भट्ठी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह हिमाचल में डॉप्लर वेदर राडार से किसानों को मिलेगी बारिश, बर्फ और तूफान की रियल टाइम जानकारी चंबा बाजार में अतिक्रमण रोकने को व्हाइट-येलो लाइन लागू पूर्व विधायक रायजादा ने जनहित में दी जमीन, श्मशानघाट को मिलेगा स्थान कुटलैहड़ में टक्का लिंक रोड निर्माण शुरू, लोगों को राहत ऊना में गेहूं पर Yellow Rust खतरा, किसानों को Alert सोलन में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में मिला शव बिलासपुर में चॉकलेट से निकले कीड़े, गुणवत्ता पर उठे सवाल