Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के कृषि प्रधान जिला ऊना में गेहूं की फसल पर पीला रतुआ (Yellow Rust) रोग का खतरा बढ़ने की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने किसानों से कहा है कि वे अपनी फसल पर लगातार नजर बनाए रखें और यदि पीला रतुआ के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत खंड कृषि अधिकारी को सूचना दें, ताकि समय रहते रोग को फैलने से रोका जा सके।
कृषि विभाग के अनुसार पीला रतुआ फैलने का सबसे ज्यादा खतरा फरवरी महीने में रहता है। जिला ऊना में करीब 35,514 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की जाती है। यहां से हर वर्ष लगभग 80 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होता है, साथ ही करीब 8 लाख क्विंटल पशुचारा (तूड़ी) भी निकलता है। इसमें 20,941 हेक्टेयर गैर सिंचित और 14,573 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र शामिल है।
विशेषज्ञों के अनुसार पीला रतुआ रोग होने पर गेहूं की पत्तियों पर पीले रंग का पाउडर जैसा पदार्थ बनने लगता है। इसे छूने पर हाथों पर पीला रंग लग जाता है। यदि इस रोग को समय पर नियंत्रित नहीं किया गया तो यह हवा और पानी के माध्यम से तेजी से पूरे खेत और आसपास के क्षेत्रों में फैल सकता है।
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि फसल में पीलापन कई पोषक तत्वों की कमी का संकेत भी हो सकता है। यदि ऊपर की पत्तियों में पीलापन दिखाई दे तो सल्फर की कमी हो सकती है, जबकि बीच के हिस्से में हल्के भूरे धब्बे जिंक की कमी की ओर संकेत करते हैं। ऐसे में किसानों को अपनी फसल की नियमित जांच और आवश्यक पोषण प्रबंधन करना जरूरी है।
पीला रतुआ रोग का असर केवल गेहूं की पैदावार पर ही नहीं पड़ता बल्कि पशुओं के लिए मिलने वाले चारे की मात्रा भी कम हो जाती है। इससे किसानों को दोहरी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कृषि विभाग ने किसानों को समय रहते इस रोग की पहचान कर उचित कदम उठाने की सलाह दी है।
कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान ने किसानों से अपील की है कि वे फरवरी महीने के दौरान अपनी फसल पर विशेष ध्यान रखें। यदि फसल में पीला रतुआ के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत कृषि विभाग से संपर्क करें, ताकि इस बीमारी को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सके।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे