Author : Rajesh Vyas
हिमाचल प्रदेश में मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को संसद में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में तीन स्थानों पर डॉप्लर वेदर राडार (DWR) स्थापित किए गए हैं। इन स्थानों में शिमला जिले का कुफरी, चंबा का जोत और मंडी जिले का मुरारी देवी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि यह राडार ग्राउंड आधारित रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी के माध्यम से काम करते हैं। इनकी मदद से बादलों की गतिविधियों और वायुमंडलीय गति का अध्ययन किया जाता है। इससे राज्य में बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और अन्य मौसम संबंधी घटनाओं की स्थिति, तीव्रता और गति की रियल टाइम जानकारी किसानों और बागवानों तक पहुंचाई जाती है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों और बागवानों को खराब मौसम से बचाने के लिए मंत्रालय ने “मिशन मौसम” भी शुरू किया है। इस मिशन का उद्देश्य आंधी, तूफान और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की समय रहते चेतावनी देकर नुकसान को कम करना है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में कुल 47 डॉप्लर वेदर राडार स्थापित किए जा चुके हैं। मौसम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मोबाइल अलर्ट के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाई जाती है, ताकि समय रहते सावधानी बरती जा सके।
सरकार की ओर से मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी राज्यों के साथ साझा की जाती है। इसके बाद राज्य सरकारें संबंधित विभागों और आम जनता तक यह जानकारी पहुंचाती हैं, जिससे प्राकृतिक आपदाओं से बचाव संभव हो सके।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, एनडीएमए और सी-डॉट के समन्वय से भारी बारिश, बर्फबारी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी जैसी घटनाओं की पूर्व चेतावनी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दी जाती है। इसके माध्यम से लोगों को समय रहते सतर्क किया जाता है और संभावित नुकसान को कम करने का प्रयास किया जाता है।
कांगड़ा में सड़क हादसा, ओवरटेकिंग के दौरान ट्रैक्टर चालक ने ...
Kangra में Bus Overtake के दौरान Tractor हादसा, बड़ा नुकसान टला, मौके पर मचा हड़कंप, Police जांच में
बनोगी कोठी में देव रथ खींचने का दृश्य बना आकर्षण, लोगों ने ब...
Himachal Dev Culture में Devrath Tradition का अद्भुत नजारा, Banogi Kothi में पारंपरिक आयोजन, लोगों न
जवानों के अपमान पर हिमाचल देव सेना का बड़ा बयान, दोषियों पर ...
Indian Army पर टिप्पणी करने वाले Influencers के खिलाफ Action की मांग, Himachal Dev Sena ने कहा Natio
हिमाचल दिवस पर सीएम सुक्खू ने राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर उत्...
Himachal Day पर CM Sukhu ने State Awards 2026 दिए, कई व्यक्तियों और संस्थानों को उत्कृष्ट कार्यों के
79वें हिमाचल दिवस पर किन्नौर में भव्य समारोह, सीएम सुक्खू ने...
Himachal Day पर Kinnaur में CM Sukhu ने कई योजनाओं की घोषणा की, महिलाओं, किसानों और development proj
किन्नौर के कल्पा में सीएम सुक्खू का दौरा, स्कूल और हॉस्टल नि...
Kinnaur के Kalpa में CM ने School और Sports Hostel construction का निरीक्षण किया, projects के लिए कर
ऊना के दुलैहड़ गांव में 27 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर ...
Una के दुलैहड़ गांव में 27 वर्षीय युवक ने घर में suicide किया, Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की,