सोशल मीडिया वीडियो के बाद इशिता पुंडीर पर विवाद बढ़ा, पुलिस जांच जारी
सोशल मीडिया वीडियो के बाद इशिता पुंडीर पर विवाद बढ़ा, पुलिस जांच जारी

Post by : Himachal Bureau

April 17, 2026 4:20 p.m. 1127

हिमाचल प्रदेश की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर एक वीडियो में भारतीय सेना के जवानों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बड़े विवाद में घिर गई हैं। उनके बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और लगातार उनके खिलाफ प्रतिक्रिया दी जा रही है।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद कई लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के बयान से सेना के जवानों और उनके परिवारों की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। विवाद बढ़ने के बाद इशिता पुंडीर ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है। हालांकि, इसके बावजूद उनके खिलाफ शिकायतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। कई संगठनों और व्यक्तियों ने इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य महासचिव यदोपति ठाकुर ने भी इस मामले को लेकर एसपी सिरमौर को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और सोशल मीडिया पर साझा किए गए विवादित कंटेंट को हटाया जाए ताकि गलत जानकारी का प्रसार रोका जा सके।

पूर्व सैनिक संगठन ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने राजगढ़ थाना में शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में भारतीय सेना और उनके परिवारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे सैनिकों का मनोबल प्रभावित हो सकता है। इस पर संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन द्वारा जांच जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें:

Youtube: https://www.youtube.com/shorts/frHL3LhXbuI

Instagram: https://www.instagram.com/p/DXOSS78iUoW/

Facebook: https://www.facebook.com/reel/4442316452666340

X: https://x.com/JanHimachal/status/2045016615058854080

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरेश ठाकुर ने दिलाई शपथ रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन चंबा नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम फोन से खुला राज सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए चयन चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वीर कैद