महिला आरक्षण बिल पर माया शर्मा ने जताया आभार, मोदी सरकार की बड़ी पहल
महिला आरक्षण बिल पर माया शर्मा ने जताया आभार, मोदी सरकार की बड़ी पहल

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

April 17, 2026 3:08 p.m. 113

हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की पूर्व प्रत्याशी माया शर्मा ने महिला आरक्षण बिल को देश की राजनीति में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

माया शर्मा ने कहा कि इस विधेयक के लागू होने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे देश की आधी आबादी को सीधे तौर पर नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया, जो आने वाले समय में भारतीय राजनीति की दिशा और दशा दोनों को बदल देगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस बिल के लागू होने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में आने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी महिलाओं की भूमिका और प्रभाव मजबूत होगा।

माया शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, जबकि जन धन योजना ने उन्हें बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है। इसी तरह ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने समाज में बेटियों के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि यह बिल केवल एक राजनीतिक सुधार नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को लाभार्थी से आगे बढ़ाकर नीति निर्माता बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और समाज में उनकी स्थिति और अधिक मजबूत होगी।

माया शर्मा ने विश्वास जताया कि इस फैसले से भारतीय लोकतंत्र और अधिक समावेशी और मजबूत बनेगा। आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव देश की राजनीति पर साफ दिखाई देगा और महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने अंत में कहा कि यह कदम न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पूरे देश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और इससे समाज में संतुलन और समानता को बढ़ावा मिलेगा।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
कांगड़ा में सड़क हादसा, ओवरटेकिंग के दौरान ट्रैक्टर चालक ने खोया संतुलन बनोगी कोठी में देव रथ खींचने का दृश्य बना आकर्षण, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा जवानों के अपमान पर हिमाचल देव सेना का बड़ा बयान, दोषियों पर कार्रवाई की मांग हिमाचल दिवस पर सीएम सुक्खू ने राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित 79वें हिमाचल दिवस पर किन्नौर में भव्य समारोह, सीएम सुक्खू ने की बड़ी घोषणाएं किन्नौर के कल्पा में सीएम सुक्खू का दौरा, स्कूल और हॉस्टल निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए ऊना के दुलैहड़ गांव में 27 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान, जांच जारी पूण्डीर ऋषि के नए पालसरा बने हीरालाल, सैंज घाटी में खुशी और आस्था का माहौल