Post by : Khushi Joshi
अमृतसर: अमृतसर के कबीर पार्क पुलिस चौकी के नजदीक एक विवाद ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। घटना का वीडियो दुकानदार संदीप सिंह ने बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो में एक एएसआई भुपेंद्र सिंह और दुकानदार के बीच बहस दिखाई दे रही है, जिसमें आरोप है कि एएसआई ने मुफ्त सब्जी लेने से इनकार करने पर धमकियां दी।
दुकानदार संदीप सिंह ने बताया कि यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा है। उन्होंने कहा कि एएसआई भुपेंद्र सिंह नियमित रूप से उनसे सब्जी मुफ्त में लेने आते थे। बुधवार रात जब संदीप ने सब्जी के पैसे मांगे, तो एएसआई ने ग्राहकों के सामने गालियाँ दी और दुकान पलटाने की धमकी दी।
दुकानदार ने कबीर पार्क पुलिस चौकी में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वे सड़क किनारे अपनी दुकान लगाते हैं और पुलिसकर्मी अक्सर उनसे सब्जी ले जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्होंने पैसे मांगे तो उसी दिन उन्हें दुकान से हटाने की धमकी दी जाती है।
वहीं, एएसआई भुपेंद्र सिंह ने इन आरोपों का पूरी तरह खंडन किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी से मुफ्त सब्जी नहीं ली और बुधवार को उन्होंने पचास रुपए का नोट देकर चालीस रुपए की सब्जी खरीदी। एएसआई ने कहा कि दुकानदार के साथ सिर्फ छोटी बहस हुई थी, किसी को धमकाने या दुकान पलटने की कोई बात नहीं हुई।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है, और अब इस विवाद की तफ्तीश की संभावना है।
नमो लीग सीजन-4 में दुर्गा इलेवन भट्ठी ने सेमीफाइनल में बनाई ...
Quarter Final मुकाबले में Durga Eleven Bhatti ने शानदार प्रदर्शन कर Electricity Board टीम को हराया,
हिमाचल में डॉप्लर वेदर राडार से किसानों को मिलेगी बारिश, बर्...
Kufri, Jot और Murari Devi में Doppler Weather Radar स्थापित, farmers व बागवानों को rain, snowfall और
चंबा बाजार में अतिक्रमण रोकने को व्हाइट-येलो लाइन लागू...
नगर परिषद Chamba का बड़ा कदम, अब दुकानदार White Line के अंदर ही सामान रखेंगे और Yellow Line के भीतर
पूर्व विधायक रायजादा ने जनहित में दी जमीन, श्मशानघाट को मिले...
Una Ward-10 में Satpal Raizada ने 2 kanal land donate कर cremation ground की समस्या सुलझाई, लोगों को
कुटलैहड़ में टक्का लिंक रोड निर्माण शुरू, लोगों को राहत...
Kutlehar area में Takka Link Road work शुरू, MLA Vivek Sharma के प्रयासों से सैकड़ों families को बेह
ऊना में गेहूं पर Yellow Rust खतरा, किसानों को Alert...
Una जिला में Wheat crop पर Yellow Rust बीमारी का खतरा बढ़ा Agriculture Department ने farmers को crop
सोलन में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में मिला शव...
Barotiwala की Bihar Colony में 29 वर्षीय युवक ने Suicide किया, Duty से लौटी मां ने देखा दर्दनाक मंजर